नगर पालिका की जमीन से तस्कर का अतिक्रमण हटाया:  बाउंड्री बना कर दुकानें खड़ी कर ली थी, नशे की कमाई से करवाया था निर्माण – rajsamand (kankroli) News

नगर पालिका की जमीन से तस्कर का अतिक्रमण हटाया: बाउंड्री बना कर दुकानें खड़ी कर ली थी, नशे की कमाई से करवाया था निर्माण – rajsamand (kankroli) News




राजसमंद में नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस प्रशासन ने अब तक की सबसे सख्त कार्रवाई करते हुए अपराधियों की आर्थिक कमर तोड़ने का अभियान शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में गुरुवार सुबह नाथद्वारा पुलिस ने तस्कर सुरेंद्र सिंह के अवैध निर्माण को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया। अवैध दुकान तोड़ी यह कार्रवाई भलवातो का खेड़ा क्षेत्र में नगर पालिका की भूमि पर किए गए अवैध अतिक्रमण को लेकर की गई। तस्कर ने नगर पालिका के रास्ते की जमीन पर अवैध रूप से बनाई गई बाउंड्रीवाल और दुकानों को कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद गिरा दिया गया। पुलिस जाब्ता रहा मौजूद कार्रवाई के दौरान नायब तहसीलदार, आरआई, पटवारी, वृत निरीक्षक विक्रम सिंह, नगर पालिका के एईएन, जेईएन, सहायक अधिकारी, अतिक्रमण निरोधी दस्ते के कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में पुलिस जाब्ता मौके पर मौजूद रहा। डीएसपी शिप्रा राजावत ने बताया कि गिरिराजपुरा निवासी सुरेंद्र सिंह के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कई गंभीर प्रकरण दर्ज हैं। हाल ही में उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। उन्होंने बताया कि नशा तस्करी से अर्जित अवैध कमाई से बनाए गए निर्माणों को चिन्हित कर यह कार्रवाई की गई है। सीआई विक्रम सिंह ने कहा कि पुलिस नशे के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई के लिए प्रतिबद्ध है और आगे भी ऐसे अपराधियों पर सख्त कदम उठाए जाएंगे।



Source link

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

Related Post

आज का मौषम
Live Cricket
आज का राशिफल
लाइव शेयर मार्केट