झारखंड में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। मौसम केंद्र रांची के अनुसार 16 दिसंबर तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में सुबह के समय घना कोहरा या धुंध छाए रहने की संभावना है। कोहरे के कारण दृश्यता में कमी आ सकती है, जिससे सुबह के समय सड़क और ट्रेन परिचालन प
.
16 दिसंबर तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में सुबह के समय घना कोहरा या धुंध छाए रहने की संभावना है।
रिपोर्ट के मुताबिक आज राज्य में सुबह कोहरे के बाद आसमान सामान्य रूप से साफ रहने वाला है। वहीं, 12 से 14 दिसंबर तक मध्यम स्तर का कोहरा छाने की संभावना जताई गई है, जो धीरे-धीरे धूप निकलने के साथ कम होगा। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि इस दौरान हवा में नमी का स्तर ज्यादा रहने से सुबह ठंड और असर दिखाएगी, जबकि दोपहर तक मौसम साफ और शुष्क रहेगा।
न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी की संभावना
मौसम केंद्र के मुताबिक राज्य में अगले दो दिनों तक न्यूनतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। हालांकि इसके बाद न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है। रांची में 10 दिसंबर को अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम 8 डिग्री दर्ज किया गया। 11 और 12 दिसंबर को न्यूनतम तापमान क्रमशः 9 और 10 डिग्री रहने का अनुमान है।

विभाग ने यह भी संकेत दिया है कि फिलहाल किसी प्रकार की वर्षा की संभावना नहीं है
13 से 16 दिसंबर के बीच न्यूनतम तापमान 11 डिग्री तक पहुंच सकता है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि उत्तर दिशा से आ रही शुष्क हवा के कारण रात और सुबह की ठंड बनी रहेगी, लेकिन दिन में धूप खिलने से थोड़ा राहत महसूस होगी। राज्य के उत्तर-पश्चिम, दक्षिणी और मध्य हिस्सों में सुबह घना कोहरा बने रहने के साथ बाद में धूप निकलने की संभावना ज्यादा है।
अगले दो दिनों में मौसम सामान्य
मौसम विभाग ने ‘आउटलुक फॉर सब्सिक्वेंट टू डेज’ जारी करते हुए कहा है कि 15 और 16 दिसंबर को भी सुबह कोहरा छाए रहने और उसके बाद मौसम साफ रहने की संभावना है। विभाग ने किसानों को सलाह दी है कि सुबह के समय खेतों में काम करते समय सतर्क रहें, क्योंकि कोहरे और ठंड का मिश्रित प्रभाव स्वास्थ्य और दृश्यता पर असर डाल सकता है।

वहीं, यात्रियों से अपील की गई है कि सुबह यात्रा करने से पहले मौसम की जानकारी ले लें और वाहन की गति नियंत्रित रखें। विभाग ने यह भी संकेत दिया है कि फिलहाल किसी प्रकार की वर्षा की संभावना नहीं है और मौसम शुष्क रहेगा। कुल मिलाकर, अगले एक सप्ताह तक झारखंड में कोहरा, हल्की ठंड और दिन में सामान्य मौसम का दौर जारी रहने वाला है।



