रांची की विजिबिलिटी 50 मीटर पर पहुंची:  गढ़वा, पलामू सहित 11 जिलों में शीतलहर, लोहरदगा का पारा 5.4°C, यलो अलर्ट जारी – Ranchi News

रांची की विजिबिलिटी 50 मीटर पर पहुंची: गढ़वा, पलामू सहित 11 जिलों में शीतलहर, लोहरदगा का पारा 5.4°C, यलो अलर्ट जारी – Ranchi News


झारखंड इस समय शीतलहर की चपेट में है। राजधानी रांची सहित राज्य के अधिकतर जिलों में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। सुबह और देर रात घना कोहरा लोगों की परेशानी बढ़ा रहा है। मंगलवार को लोहरदगा राज्य का सबसे ठंडा जिला रहा।

.

जहां न्यूनतम तापमान गिरकर 5.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। रांची में न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि विजिबिलिटी घटकर मात्र 50 मीटर रह गई।

रांची की विजिबिलिटी घटकर मात्र 50 मीटर रह गई।

मौसम विभाग के अनुसार उत्तर-पश्चिम दिशा से आ रही बर्फीली हवाओं के कारण तापमान में लगातार गिरावट देखी जा रही है। डालटनगंज में 7.5, बोकारो में 9.5, कोडरमा में 9.7, गुमला में 8.5, हजारीबाग में 6.9, खूंटी में 8.0, लातेहार में 9.1 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने स्पष्ट किया है कि फिलहाल ठंड से राहत मिलने की संभावना नहीं है। आने वाले दिनों में सर्दी और तेज हो सकती है।

कई जिलों में बढ़ेगी ठंड, छाएगी कोहरा

मौसम विभाग ने शीतलहर को देखते हुए बुधवार को 11 जिलों और गुरुवार को नौ जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है। बुधवार को गढ़वा, पलामू, चतरा, कोडरमा, हजारीबाग, गिरिडीह, देवघर, दुमका, गोड्डा, साहिबगंज और पाकुड़ जिलों में कड़ाके की सर्दी के साथ घना कोहरा छाए रहने की संभावना जताई गई है।

वहीं गुरुवार को पश्चिम सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, देवघर, दुमका, गोड्डा, साहिबगंज, पाकुड़ और जामताड़ा जिलों में ठंड और कोहरा लोगों को कंपकंपाने पर मजबूर करेगा। मौसम विभाग ने लोगों को सुबह और रात के समय अनावश्यक बाहर निकलने से बचने तथा सावधानी बरतने की सलाह दी है।

कोहरे का असर हवाई सेवाओं पर

घने कोहरे का असर हवाई यातायात पर भी साफ दिखा। रांची एयरपोर्ट से कोलकाता-रांची-कोलकाता की इंडिगो की उड़ानें 6ई 7561/7562, 6ई 7089/7014 और 6ई 7674/7235 रद्द रहीं। इसके अलावा बेंगलुरू-रांची-बेंगलुरू की आईएक्स 1239/1248 को रद्द किया गया।

घने कोहरे का असर हवाई यातायात पर भी साफ दिखा।

घने कोहरे का असर हवाई यातायात पर भी साफ दिखा।

दिल्ली-रांची-दिल्ली की आईएक्स 1046/1047 उड़ान भी रद्द करनी पड़ी। दिल्ली से सुबह 8.35 बजे आने वाली इंडिगो फ्लाइट करीब छह घंटे की देरी से 11.41 बजे रांची पहुंची। पुणे, मुंबई, हैदराबाद और पटना से आने वाली कई फ्लाइटें भी कोहरे के कारण तय समय से काफी देर से पहुंचीं, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।



Source link

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

Related Post

आज का मौषम
Live Cricket
आज का राशिफल
लाइव शेयर मार्केट