रांची का मीनिमम टेंपरेचर 7.6°C पहुंचा‎:  पश्चिमी विक्षोभ का असर, तापमान में फिर उतार-चढ़ाव, आज से 4 डिग्री तक चढ़ेगा पारा – Ranchi News

रांची का मीनिमम टेंपरेचर 7.6°C पहुंचा‎: पश्चिमी विक्षोभ का असर, तापमान में फिर उतार-चढ़ाव, आज से 4 डिग्री तक चढ़ेगा पारा – Ranchi News




पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राजधानी रांची समेत आसपास के इलाकों में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल गया है। ठंड के बीच तापमान में उतार-चढ़ाव का दौर शुरू हो गया है। शुक्रवार को रांची का न्यूनतम तापमान 2.2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ 7.6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। अचानक आई इस गिरावट के कारण सुबह और शाम के समय ठंड का एहसास बढ़ गया है। मौसम में नमी बढ़ने से शाम ढलते ही कनकनी महसूस की जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ की वजह से फिलहाल तापमान स्थिर नहीं रहेगा और अगले कुछ दिनों तक इसमें बदलाव देखने को मिलेगा। हालांकि, दिन के समय हल्की धूप निकलने से मौसम पूरी तरह सर्द नहीं लगेगा। कांके रहा सबसे ठंडा, न्यूनतम तापमान 3.9 डिग्री रांची जिले में कांके क्षेत्र एक बार फिर राज्य का सबसे ठंडा इलाका दर्ज किया गया। यहां रात का न्यूनतम तापमान 3.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो राजधानी से भी काफी कम रहा। रात के पारे में आई गिरावट के कारण इलाके में ठिठुरन बढ़ गई। हवा में नमी आने से ठंड का असर और तेज हो गया। मौसम विभाग, रांची केंद्र के अनुसार अगले तीन दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में चार डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है। इसके बाद अगले दो दिनों तक तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। फरवरी के पहले सप्ताह से ठंड का असर धीरे-धीरे कम होने लगेगा और दिन में गर्मी का एहसास बढ़ेगा। सुबह कोहरा, दोपहर में धूप मौसम विभाग के मुताबिक अगले कुछ दिनों तक रांची में सुबह के समय हल्का कोहरा छाया रह सकता है, जबकि दोपहर में हल्की धूप खिलने की संभावना है। इसका मतलब है कि सुबह और शाम ठंड बनी रहेगी, लेकिन दिन में मौसम सुहावना रहेगा। पूरी तरह गर्मी का एहसास अभी नहीं होगा। इसे सर्दी का अंतिम चरण माना जा रहा है, जिसमें तापमान धीरे-धीरे ऊपर की ओर बढ़ रहा है। 24 और 25 जनवरी को आसमान में बादल छाए रह सकते हैं। हालांकि बारिश की संभावना नहीं है। अगले पांच दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान 8 से 12 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 24 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहने का अनुमान है। कोल्हान में गर्मी का ज्यादा असर ज्यादा मौसम केंद्र रांची की रिपोर्ट बता रही है कि अगले कुछ दिन देवघर, दुमका, गोड्डा, पाकुड़ और साहिबगंज जैसे जिलों में अधिकतम तापमान 29 से 31 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। गोड्डा और पाकुड़ में 25 जनवरी के आसपास पारा 31 डिग्री तक जाने का अनुमान है। हालांकि रात का तापमान 11 से 14 डिग्री के बीच रहेगा, जिससे सुबह हल्की ठंड महसूस होगी। कोडरमा, चतरा, पलामू, गढ़वा और लातेहार में न्यूनतम तापमान 6 से 10 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। लोहरदगा में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री तक गिर सकता है, जो इस क्षेत्र में सबसे कम रहेगा। दिन का तापमान 27 से 30 डिग्री के आसपास रहेगा। रांची, हजारीबाग, बोकारो और रामगढ़ में अधिकतम तापमान 26 से 28 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। न्यूनतम तापमान 8 से 12 डिग्री के बीच रहेगा। रांची में अगले कुछ दिनों तक मौसम लगभग स्थिर रहने की संभावना है। पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम तथा सरायकेला-खरसावां में अधिकतम तापमान 30 से 31 डिग्री तक पहुंच सकता है। यहां दिन में गर्मी बढ़ेगी, जबकि रातें सामान्य ठंडी रहेंगी।



Source link

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

Related Post

आज का मौषम
Live Cricket
आज का राशिफल
लाइव शेयर मार्केट