रांची, बोकारो, गुमला सहित 9 जिले में कुहासा: अगले पांच दिन स्थिर रहेगा मौसम, तापमान में नहीं होगा बड़ा बदलाव, जारी रहेगा ठंड – Ranchi News


मौसम विज्ञान केंद्र रांची की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार झारखंड में आने वाले दिनों में मौसम का मिजाज लगभग स्थिर बना रहेगा। अगले पांच से सात दिनों तक राज्य में किसी बड़े मौसम बदलाव की संभावना नहीं है। बीते 24 घंटे में भी पूरे झारखंड में मौसम शुष्

.

अधिकतम तापमान में सामान्य से कोई खास उतार-चढ़ाव दर्ज नहीं किया गया। चाईबासा में राज्य का सर्वाधिक अधिकतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

अगले पांच से सात दिनों तक राज्य में किसी बड़े मौसम बदलाव की संभावना नहीं है।

जबकि रांची के कांके में न्यूनतम तापमान 6.0 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार निचले वायुमंडल में उत्तर-पश्चिमी से उत्तरी हवाएं चल रही हैं, जिससे ठंड का असर बना हुआ है।

सुबह कोहरा, दिन में साफ रहेगा आसमान

पूर्वानुमान के मुताबिक 20 दिसंबर तक मध्य, दक्षिण, उत्तर-पश्चिमी और उत्तर-पूर्वी झारखंड के अधिकांश जिलों में सुबह के समय हल्के से मध्यम दर्जे का कोहरा छाने की संभावना है। हालांकि दिन चढ़ने के बाद आसमान साफ रहेगा और धूप निकलने से लोगों को कुछ राहत मिलेगी।

रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़, लोहरदगा, कोडरमा और धनबाद समेत कई जिलों में यही स्थिति बनी रहेगी। इस दौरान राज्य में कहीं भी बारिश की संभावना नहीं जताई गई है। मौसम पूरी तरह शुष्क रहेगा और ठंड का असर सुबह और देर रात ज्यादा महसूस होगा।

उत्तर और मध्य झारखंड में ठंड ज्यादा असरदार

जिलावार पूर्वानुमान के अनुसार उत्तर-पश्चिमी झारखंड के कोडरमा, चतरा, गढ़वा, लातेहार, लोहरदगा और पलामू में न्यूनतम तापमान 7 से 9 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। गुमला में 18 दिसंबर को न्यूनतम तापमान 6 डिग्री तक गिर सकता है, जो राज्य में सबसे कम रहेगा।

रांची, बोकारो, रामगढ़, हजारीबाग और खूंटी में अधिकतम तापमान 23 से 25 डिग्री और न्यूनतम 8 से 10 डिग्री के आसपास रह सकता है। 17 और 18 दिसंबर को हल्की गिरावट के बाद तापमान फिर स्थिर हो जाएगा।

17 और 18 दिसंबर को हल्की गिरावट के बाद तापमान फिर स्थिर हो जाएगा।

17 और 18 दिसंबर को हल्की गिरावट के बाद तापमान फिर स्थिर हो जाएगा।

दक्षिण झारखंड के पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला और सिमडेगा में अधिकतम तापमान 26 से 27 डिग्री और न्यूनतम 8 से 11 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।

वहीं उत्तर-पूर्वी झारखंड के देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहिबगंज में दिन का तापमान 26 से 27 डिग्री तथा रात का तापमान 10 से 14 डिग्री के बीच रह सकता है। मौसम विभाग ने किसी तरह की चेतावनी जारी नहीं की है, लेकिन सुबह कोहरे के कारण वाहन चालकों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।



Source link