राजकोट- इंटर्न डॉक्टर ने ट्रेन के नीचे आकर दी जान:  मानसिक रूप से परेशान था MBBS छात्र, मौके से मिला सुसाइड नोट – Gujarat News

राजकोट- इंटर्न डॉक्टर ने ट्रेन के नीचे आकर दी जान: मानसिक रूप से परेशान था MBBS छात्र, मौके से मिला सुसाइड नोट – Gujarat News




राजकोट के AIIMS अस्पताल के एक एमबीबीएस छात्र और इंटर्न डॉक्टर ने शनिवार को सुबह परा पिपलिया रेलवे गेट के पास ट्रेन के नीचे कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को उसके पास से एक सुसाइड नोट मिला है। शुरुआती जांच में यह पता चला है कि मानसिक रूप से परेशान होने के चलते यह कदम उठाया। इस युवक ने डेढ़ महीने पहले भी आत्महत्या करने की कोशिश की थी, उस समय परा पिपलिया के गांव वालों ने उसे बचा लिया था, लेकिन इस बार कोई भी उस युवक को नहीं बचा सका। युवक आत्महत्या करने के लिए दोबारा उसी जगह पर पहुंचा था। युवग के माता-पिता राजस्थान में रहने हैं। सुसाइड नोट में मानसिक रूप से परेशान होने का जिक्र
डॉ. रतन कुमार मेघवाल (उम्र 25 वर्ष) मूल रूप से राजस्थान के जैसलमेर का रहने वाला था और राजकोट के AIIMS अस्पताल में एमबीबीएस का स्टूडेंट था। शनिवार सुबह करीब 4 बजे मेडिकल हॉस्टल से निकला। इसके बाद, सुबह करीब 4:45 बजे उसने परा पिपलिया रेलवे ट्रैक के पास ट्रेन के नीचे कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलने के बाद गांधीग्राम पुलिस ने मौका-मुआयना कर आगे की जांच शुरू कर दी है। पुलिस की शुरुआती जांच में एक सुसाइड नोट मिला है। इसमें लिखा है कि वह मानसिक रूप से परेशान होने के कारण आत्महत्या कर रहा है। राजस्थान में मृतक के परिवार को दी गई सूचना
युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए राजकोट सिविल अस्पताल लाया गया है। उसके माता-पिता को सूचित कर दिया गया है। वे राजस्थान से रवाना हो चुके हैं और उनके पहुंचने के बाद युवक का शव परिवार को सौंप दिया जाएगा।



Source link

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

Related Post

आज का मौषम
Live Cricket
आज का राशिफल
लाइव शेयर मार्केट