राजस्थान-शादी से लौट रही कार ट्रेलर में घुसी, 5 मौत:  अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार किया, जयपुर-आगरा नेशनल हाईवे पर एक्सीडेंट – Dausa News

राजस्थान-शादी से लौट रही कार ट्रेलर में घुसी, 5 मौत: अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार किया, जयपुर-आगरा नेशनल हाईवे पर एक्सीडेंट – Dausa News




राजस्थान के दौसा में भीषण सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार कार सवार शादी-समारोह से घर लौट रहे थे। कार स्पीड में थी और अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार कर दूसरी ओर से निकल रहे ट्रेलर में घुस गई। हादसा बीती देर रात करीब 11 बजे जयपुर-आगरा नेशनल हाईवे पर कैलाई गांव के पास हुआ। कार को क्रेन से खींचकर बाहर निकाला पुलिस के अनुसार कार सवार सभी युवक कालाखो (दौसा) गांव के रहने वाले हैं। वे मंगलवार को आभानेरी गांव में शादी-समारोह में शामिल होने गए थे। रात करीब 11 बजे जयपुर-आगरा नेशनल हाईवे पर उनकी कार का एक्सीडेंट हो गया। हादसे में समय सिंह (25) पुत्र राम सिंह योगी, लोकेश (24) पुत्र गोवर्धन योगी, दिलखुश (24) पुत्र बनवारी योगी, मनीष (23) पुत्र हरिमोहन योगी, अंकित (26) पुत्र लालाराम बैरवा की मौत हो गई। एक युवक नवीन (23) गंभीर घायल है। जिसे जयपुर रेफर किया गया है। एक्सीडेंट इतना भीषण था कि कार को ट्रेलर के नीचे से क्रेन से खींचा गया। खबर अपडेट की जा रही है….



Source link

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

Related Post

आज का मौषम
Live Cricket
आज का राशिफल
लाइव शेयर मार्केट