रेलवे ने चलाई तीन जोड़ी अनारक्षित ट्रेन: उधना-जयनगर के बीच चलेगी, रतलाम में रहेगा स्टॉपेज; जानें ट्रेन का शेड्यूल – Ratlam News




यात्रियों की सुविधा एवं समर वेकेशन के दौरान बढ़ती भीड़ को ध्यान में रखते हुए रेलवे तीन जोड़ी स्पेशल अनारक्षित ट्रेन चलाने जा रहा है। यह ट्रेनें रतलाम रेल मंडल से होकर चलेगी। गाड़ी संख्‍या 09007 उधना दानापुर स्‍पेशल 26 अप्रैल रविवार को उधना से 1.30 बजे चलेगी। अगले दिन 12 बजे दानापुर पहुंचेगी। इस ट्रेन का रतलाम (08.17/08.18 रविवार) एवं उज्‍जैन 10.47/10.57) बजे आगमन-प्रस्‍थान होगा। गाड़ी संख्‍या 09008 दानापुर उधना स्‍पेशल 27 अप्रैल सोमवार को दानापुर से 15 बजे चलेगी। अगले बुधवार को 1.15 बजे उधना रेलवे स्‍टेशन पहुंचेगी। इस ट्रेन का उज्‍जैन (17.17/17.20, मंगलवार) एवं रतलाम (19.40/19.45) बजे आगमन-प्रस्‍थान होगा। उधना-जयनगर-उधना गाड़ी संख्‍या 09003 उधना जयनगर स्‍पेशल 26 अप्रैल रविवार को उधना से 00.30 बजे चलेगी। सोमवार को 20 बजे जयनगर पहुंचेगी। इस ट्रेन का रतलाम (07.17/07.27, रविवार) एवं उज्‍जैन (09.47/09.57) बजे आगमन-प्रस्थान होगा। गाड़ी संख्‍या 09004 जयनगर उधना स्‍पेशल 27 अप्रैल सोमवार को जयनगर से 23 बजे चलेगी। बुधवार को 16.30 बजे उधना पहुँचेगी। इस ट्रेन का उज्‍जैन (08.29/08.32) एवं रतलाम (10.52/10.57) बजे आगमन-प्रस्‍थान होगा। उधना-दानापुर-उधना गाड़ी संख्‍या 09021 उधना दानापुर स्‍पेशल 26 अप्रैल रविवार को उधना से 14.30 बजे चलेगी। मंगलवार को रात्रि 1 बजे दानापुर पहुंचेगी। इस ट्रेन का रतलाम (21.17/21.27 रविवार) एवं उज्‍जैन (23.47/23.57) बजे आगमन प्रस्‍थान होगा। गाड़ी संख्‍या 09022 दानापुर उधना स्‍पेशल 27 अप्रैल सोमवार को दानापुर से 4 बजे चलेगी। अगले दिन 14.15 बजे उधना रेलवे स्‍टेशन पहुंचेगी। इस ट्रेन का उज्‍जैन (06.17/06.20, मंगलवार) एवं रतलाम (08.40/08.45) बजे आगमन-प्रस्‍थान होगा।



Source link