रेलवे ने 12 जोड़ी ट्रेनों में बढ़ाए एक्स्ट्रा डिब्बे:  मार्च में कंफर्म टिकट की संभावना बढ़ी, अजमेर, उदयपुर और जोधपुर से दिल्ली-मुंबई जाने वाले यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत – Udaipur News

रेलवे ने 12 जोड़ी ट्रेनों में बढ़ाए एक्स्ट्रा डिब्बे: मार्च में कंफर्म टिकट की संभावना बढ़ी, अजमेर, उदयपुर और जोधपुर से दिल्ली-मुंबई जाने वाले यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत – Udaipur News




उत्तर पश्चिम रेलवे ने अजमेर मंडल से चलने वाली कई प्रमुख ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों को बड़ी राहत दी है। अगले महीने मार्च में ट्रेनों में होने वाली भारी भीड़ और लंबी वेटिंग लिस्ट को देखते हुए रेलवे ने 12 जोड़ी ट्रेनों में एक्स्ट्रा कोच (डिब्बे) लगाने का फैसला किया है। रेलवे की इस फैसले से अजमेर, उदयपुर, जोधपुर और मदार से दिल्ली, अमृतसर, मुंबई, कोलकाता, सियालदाह और इंदौर जैसे बड़े शहरों की ओर जाने वाले यात्रियों को कंफर्म टिकट मिलने की संभावना बढ़ गई है। रेलवे ने अलग-अलग रूट की डिमांड के हिसाब से सेकंड एसी, थर्ड एसी, स्लीपर और जनरल केटेगरी के डिब्बे बढ़ाने की मंजूरी दी है। यह व्यवस्था अस्थाई तौर पर मार्च महीने के लिए की गई है। अजमेर मंडल की ट्रेनों में यह सुविधा दिल्ली सराय रोहिल्ला, अमृतसर, बांद्रा टर्मिनस, कोलकाता, सोलापुर और रेवाड़ी जाने वाली रेल सेवाओं में मिलेगी। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, होली के त्यौहार और शादियों के सीजन के कारण मार्च में यात्रियों का दबाव काफी बढ़ जाता है, इसी को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया है। रेलवे के इस फैसले से सबसे ज्यादा फायदा उन यात्रियों को होगा जो लंबी दूरी का सफर तय करते हैं। अक्सर स्लीपर और एसी केटेगरी में सीटें फुल होने के कारण यात्रियों को परेशानी होती थी, लेकिन अब अतिरिक्त डिब्बे लगने से वेटिंग लिस्ट वाले यात्रियों के टिकट कंफर्म होने की संभावना बढ़ गई है। साथ ही जोधपुर-इंदौर और मदार-रेवाड़ी जैसे रूट पर जनरल डिब्बे बढ़ने से आम यात्रियों को भी सहूलियत होगी। उदयपुर – दिल्ली रूट पर भी राहत मिलेगी
उदयपुर से दिल्ली के बीच सफर करने वाले लोगों को भी अब कंफर्म टिकट के लिए ज्यादा मशक्कत नहीं करनी होगी। गाड़ी संख्या 20473/20474, दिल्ली सराय रोहिल्ला-उदयपुर सिटी-दिल्ली सराय रेलसेवा में रेलवे ने 2 एक्स्ट्रा स्लीपर केटेगरी के डिब्बे जोड़ने का निर्णय लिया है। ​दिल्ली से उदयपुर आने वाली ट्रेन में यह सुविधा 1 मार्च से 31 मार्च तक मिलेगी, वहीं उदयपुर से दिल्ली जाने वाली ट्रेन में 2 मार्च से 1 अप्रैल तक ये एक्स्ट्रा डिब्बे लगे रहेंगे। पर्यटन सीजन और शादियों की वजह से इस रूट पर हमेशा भारी भीड़ रहती है, जिसे देखते हुए यह अस्थाई बढ़ोतरी की गई है। नीचे दी गई लिस्ट से आप जान सकते हैं कि किस ट्रेन में किस केटेगरी का डिब्बा और कब तक के लिए बढ़ाया गया है।



Source link

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

Related Post

आज का मौषम
Live Cricket
आज का राशिफल
लाइव शेयर मार्केट