दरभंगा में बिजली विभाग के इंजीनियर के ठिकानों पर रेड:  मधुबनी, सुपौल में भी EOU की छापेमारी, आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का मामला – Darbhanga News

दरभंगा में बिजली विभाग के इंजीनियर के ठिकानों पर रेड: मधुबनी, सुपौल में भी EOU की छापेमारी, आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का मामला – Darbhanga News




दरभंगा में नार्थ बिहार पावर के कार्यपालक इंजीनियर मनोज कुमार रजक के ठिकानों पर रेड चल रही है। आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में कार्रवाई की गई है। दरभंगा के साथ-साथ मधुबनी जिले के जयनगर और सुपौल के करजाइन, निर्जली समेत 7 ठिकानों पर ईओयू ने छापा मारा है। मनोज कुमार रजक वर्तमान में जयनगर में इलेक्ट्रिक सप्लाई डिवीजन में सप्लाई एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के पद पर तैनात हैं। घर दरभंगा में है। संपत्ति और निवेश से जुड़े कागजातों की बारीकी से जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि तलाशी अभियान के दौरान कई अहम दस्तावेज और साक्ष्य मिलने की संभावना है। 62 प्रतिशत अधिक संपत्ति प्राथमिक जांच में यह सामने आया है कि इंजीनियर के पास आय से लगभग 62 प्रतिशत अधिक संपत्ति पाई गई है। इस आधार पर आर्थिक अपराध इकाई ने उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जांच एजेंसी यह भी पता लगाने में जुटी है कि अतिरिक्त संपत्ति किन स्रोतों से अर्जित की गई। खबर अपडेट की जा रही है।



Source link

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

Related Post

आज का मौषम
Live Cricket
आज का राशिफल
लाइव शेयर मार्केट