अमृतसर के थाना भिंडी सैदां पर हुए अटैक का वीडियो सामने आया है। खालिस्तान लिब्रेशन आर्मी ने थाने पर ग्रेनेड हमले की जिम्मेवारी ली है। इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें दो युवक दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में दिख रहा है कि दोनों युवक हाथ में हैंड ग्रेनेड लिए हुए हैं। दोनों थाने के पीछे की दीवार पर ग्रेनेड फेंकते नजर आ रहे हैं। यह पुलिस थाना पाकिस्तान बॉर्डर से सटा हुआ है। भिंडी सैदां थाने पर 30 मार्च की सुबह अटैक हुआ था। सूत्रों के अनुसार मोटरसाइकिल पर 2 लोग आए थे। घटना के बाद थाने के गेट को अंदर से बंद कर दिया गया और सुरक्षा बढ़ा दी गई। हम खबर को अपडेट कर रहे हैं…
Source link
पंजाब- ग्रेनेड अटैक का VIDEO: दावा- अमृतसर के थाने पर हमले का; पहले 2 हैंड ग्रेनेड दिखाए, फिर धमाका हुआ – Amritsar News
- Share



