गांव को स्वच्छ रखने के लिए जनसहभागिता जरूरी: मोनिका – Mungeli News

गांव को स्वच्छ रखने के लिए जनसहभागिता जरूरी: मोनिका – Mungeli News



.

स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत राज्य सलाहकार मोनिका सिंह ने जनपद पंचायत मुंगेली के ग्राम बरदुली, डोमनपुर, छतौना, फरहदा और सेमरचुवा का निरीक्षण किया। उन्होंने ठोस व तरल अपशिष्ट प्रबंधन, व्यक्तिगत शौचालय निर्माण, सामुदायिक सहभागिता और स्वच्छता व्यवहार सुधार सहित चल रहे कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान जिला व जनपद स्तरीय अधिकारी, कर्मचारी, महिला स्व-सहायता समूह की सदस्य, स्वच्छाग्रही, सरपंच, सचिव और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। मोनिका सिंह ने सभी ग्रामों में स्वच्छता गतिविधियों को गति देने, गुणवत्ता सुनिश्चित करने और जनसहभागिता बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने ग्रामीणों को दैनिक जीवन में स्वच्छता अपनाने के लिए प्रेरित किया और कहा कि स्वच्छता संयुक्त प्रयासों पर निर्भर करती है।



Source link

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

Related Post

आज का मौषम
Live Cricket
आज का राशिफल
लाइव शेयर मार्केट