पंचकूला में बिना परमिट दौड़ रही निजी बस पकड़ी:  43,500 का काटा चालान, सूरजपुर ट्रैफिक पुलिस की कार्रवाई – Kalka News

पंचकूला में बिना परमिट दौड़ रही निजी बस पकड़ी: 43,500 का काटा चालान, सूरजपुर ट्रैफिक पुलिस की कार्रवाई – Kalka News



पंचकूला में बिना परमिट दौड़ रही निजी बस पकड़ी, 43,500 का काटा चालान।

पंचकूला जिले के सूरजपुर ट्रैफिक पुलिस ने बद्दी (हिमाचल प्रदेश) से बरेली (उत्तर प्रदेश) वाया मढ़ांवाला जा रही एक निजी बस को बिना वैध परमिट के संचालित होते हुए पकड़ा है। यह कार्रवाई 23 मार्च की देर शाम मुखबिर से सूचना के आधार पर की गई।

.

जानकारी के अनुसार, सूरजपुर ट्रैफिक थाना के एसएचओ अभिषेक को अवैध बस संचालन की सूचना मिली थी। इसके बाद एसएचओ अभिषेक के नेतृत्व में एक विशेष टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए उक्त बस का पीछा किया और उसे रामगढ़ के समीप सफलतापूर्वक रोक लिया।

43,500 रुपए का चालान काटा

मौके पर बस के दस्तावेजों की गहनता से जांच की गई। जांच के दौरान पाया गया कि बस ड्राइवर के पास रूट पर संचालन के लिए कोई भी वैध परमिट मौजूद नहीं था। मोटर वाहन अधिनियम के प्रावधानों का उल्लंघन पाए जाने पर पुलिस ने बस के विरुद्ध 43,500 रुपए का चालान काटा।

डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक ने दी चेतावनी

इसके साथ ही, बस को नियमानुसार जब्त कर इंपाउंड कर लिया गया है। नवनियुक्त डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह ने इस संबंध में स्पष्ट संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि शहर में बेहतर और सुचारु ट्रैफिक व्यवस्था सुनिश्चित करना उनकी प्राथमिकता है।

नियमों का सख्ती से पालन करने की कही बात

इसके लिए नियमों का सख्ती से पालन करवाया जाएगा और यात्रियों की सुरक्षा के साथ किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा। डीसीपी ने चेतावनी दी कि बिना वैध परमिट के बसों का संचालन न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि यह सड़क पर चलने वाले आम लोगों के लिए गंभीर खतरा भी पैदा करता है।

ऐसे मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।



Source link

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

Related Post

आज का मौषम
Live Cricket
आज का राशिफल
लाइव शेयर मार्केट