कैथल में स्पा सेंटर पर पुलिस की रेड:  सात युवतियां और दो युवक पकड़े, अनैतिक कार्य की थी सूचना – Kaithal News

कैथल में स्पा सेंटर पर पुलिस की रेड: सात युवतियां और दो युवक पकड़े, अनैतिक कार्य की थी सूचना – Kaithal News




कैथल में पुलिस की टीम ने पुराना बस स्टैंड के पास एक स्पा सेंटर पर रेड की और कई लड़कियों और लड़कों को मौके से पकड़ लिया। स्पा सेंटर में मसाज की आड़ में देह व्यापार जैसा अनैतिक कार्य करवाया जा रहा था। पुलिस टीम को देखकर मौके पर लोगों की भीड़ इकट्‌ठी हो गई। डीएसपी टीम के साथ मौके पर पहुंचे डीएसपी हेड क्वार्टर वीरभान व दुर्गा शक्ति की टीम दलबल के साथ मौके पर पहुंची और केंद्र पर रेड की। वहां पर सात युवतियां और दो युवक केंद्र में पाए गए। पुलिस की टीम सभी को पड़कर गाड़ी में बैठाकर सिविल लाइन थाना ले गई, जहां पर उनसे पूछताछ की गई। पुलिस को मिली गुप्त सूचना सिविल लाइन थाना एसएचओ रामनिवास ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि पुराने बस स्टैंड के पास हनी बी मसाज सेंटर में मसाज की आड़ में अनैतिक कार्य करवाया जा रहा है। इस सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और रेड की। रेड के दौरान केंद्र में सात युवतियां व दो युवक पाए गए। केंद्र का मालिक मौके पर नहीं मिला। जांच के आधार पर कार्रवाई एसएचओ ने बताया कि पुलिस सभी युवतियों और युवकों को पड़कर सिविल लाइन थाने में ले गई, जिनसे पूछताछ की जा रही है। उन्होंने बताया कि इस मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उन्हीं के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।



Source link

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

Related Post

आज का मौषम
Live Cricket
आज का राशिफल
लाइव शेयर मार्केट