शहीदी स्मारक पर पुष्प चक्र अर्पित करते फतेहाबाद के एसपी सिद्धांत जैन।
फतेहाबाद जिला पुलिस की ओर से मंगलवार को पुलिस शहीदी दिवस श्रद्धा, गर्व और कृतज्ञता के साथ मनाया गया। पुलिस लाइन स्थित शहीदी स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में जिले के पुलिस अधिकारियों और जवानों ने देश की सेवा में शहीद हुए वीर पुलिसकर्मियों को नमन किया। क
.
एसपी सिद्धांत जैन ने कहा कि यह दिन उन अमर वीरों की स्मृति को समर्पित है, जिन्होंने देश, समाज और जनता की सुरक्षा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। पुलिस के प्रत्येक जवान को शहीदों से प्रेरणा लेकर कर्तव्य निष्ठा और समर्पण की भावना के साथ काम करना चाहिए। यह दिन हमारी खाकी वर्दी के गौरव का दिन है।
शहीद के परिवार को किया सम्मानित
श्रद्धांजलि सभा के दौरान पुलिस बल ने शहीदों को पुष्प अर्पित किए और उनकी याद में दो मिनट का मौन रखा गया। बस स्टैंड चौकी के शहीद पुलिसकर्मी सारजंट सिंह के परिवार को सम्मानित किया गया। इस दौरान शहीदों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए उनके योगदान को याद किया गया। कार्यक्रम में डीएसपी, इंस्पेक्टर, थाना प्रभारी सहित बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
शहीद पुलिसकर्मी के परिवार को सम्मानित करते एसपी सिद्धांत जैन।
हर परिस्थिति में जनता की सुरक्षा के लिए तत्पर रहेंगे
एसपी सिद्धांत जैन ने कहा कि शहीदी दिवस पर पुलिसकर्मियों ने यह संकल्प लिया कि वे हर परिस्थिति में जनता की सुरक्षा और देश की एकता के लिए तत्पर रहेंगे। महिलाओं की सुरक्षा के लिए उठाए गए कदम और नशे के खिलाफ कार्रवाई हमारी प्रतिबद्धता दर्शाती है। हम प्रतिज्ञा लेते हैं कि फतेहाबाद पुलिस सेवा, सुरक्षा, सहयोग के ध्येय वाक्य को सर्वाेच्च रखते हुए सबको सुरक्षित महसूस करवाएगी।



