लुधियाना के जवंद विहार संधू नगर इलाके से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ एक होजरी फैक्ट्री में काम करने वाले कारीगर की उसके ही साथी ने स्टूल मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान धर्मेंद्र के रूप में हुई है, जो पिछले 5-6 सालों से यहाँ काम कर रहा था। क्या है पूरा मामला? फैक्ट्री के मालिक उमी लाली ने बताया कि उन्हें रात करीब 2:30 बजे ठेकेदार राहुल का फोन आया। राहुल ने बताया कि फैक्ट्री में रह रहे लड़कों के बीच झगड़ा हो गया है और धर्मेंद्र गंभीर हालत में पड़ा है। इसके बाद तुरंत पुलिस और एम्बुलेंस को सूचित किया गया। धर्मेंद्र को इलाज के लिए सिविल हॉस्पिटल ले जाया गया जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक जो मृतक का रिश्तेदार (भतीजा) बताया जा रहा है, उसे धर्मेंद्र ही करीब एक महीना पहले काम पर लेकर आया था। हत्या की वजह और जांच जानकारी के अनुसार रात के समय दोनों के बीच किसी बात को लेकर बहस हुई, जिसके बाद आरोपी ने धर्मेंद्र के सिर पर स्टूल से वार कर दिया। वारदात के बाद से ही आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है मृतक का परिवार:धर्मेंद्र अपने पीछे पत्नी और एक 4 साल की बेटी छोड़ गया है।जो गाँव लखनऊ में रहती है
पुलिस कार्रवाई: पुलिस ने मौके पर पहुँचकर जांच शुरू कर दी है। फैक्ट्री के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि आरोपी के साथ कोई और तो नहीं था फैक्ट्री मालिक के मुताबिक दिन में करीब 6 लोग यहाँ काम करते हैं, लेकिन रात को केवल ये दो लोग ही फैक्ट्री में रुकते थे। फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।
Source link