भीलवाड़ा की भीमगंज थाना पुलिस ने साइबर फ्रॉड करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है,इन दोनों ने साइबर फ्रॉड करने वाले एक व्यक्ति को अपना बैंक अकाउंट,एटीएम कार्ड और सिम बेचकर साइबर क्राइम में सहयोग किया था, इनके बैंक अकाउंट में लाखों रुपए के फ्रॉड की राशि आई जिसे एटीएम कार्ड के जरिए निकाला गया। पुलिस अब इस सायबर क्राइम को अंजाम देने वाले मास्टर माइंड की तलाश में लगी है। यह था मामला भीमगंज थाना प्रभारी सुनील चौधरी ने बताया कि साइबर फ्रॉड की एक शिकायत प्राप्त हुई थी जिसमें बताया गया कि साइबर फ्रॉड की राशि को एटीएम कार्ड के थ्रू निकाला गया।शिकायत के बाद डिटेल इन्वेस्टिगेशन किया तो थाना क्षेत्र के गुलमंडी में रहने वाले एक युवक जिसका इंडियन बैंक बसंत विहार भीलवाड़ा में अकाउंट है,इस अकाउंट में अलग-अलग स्टेट से 13 लाख 377 रुपए ट्रांसफर हुए हैं इसी तरह कोटा रोड पर रहने वाले एक अन्य युवक के इसी इंडियन बैंक अकाउंट में पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु से 17000 रुपए ट्रांसफर हुए जिन्हें एटीएम कार्ड से निकाली गई और लोगों के साथ धोखाधड़ी और ठगी की वारदात को अंजाम दिया गया। दोनों के अकाउंट में आई ठगी की राशि इस पर भीमगंज थाना पुलिस ने आईटी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया।पुलिस ने अकाउंट होल्डर की बैंक डिटेल निकलवाई और ट्रांसफर हुए अमाउंट से क्रॉस चेक किया गया।इन खातों में लाखों रुपए के ट्रांजैक्शन होना और राशि विड्रॉल होना पाया गया।इस पर पुलिस ने दोनों अकाउंट होल्डर को डिटेन किया और इनसेट मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ की तो दोनों ने अपने बैंक अकाउंट को 5 से 10 रुपए में बेचना कबूल किया। मोबाइल नंबर सिम और बैंक अकाउंट बेंचा इन अकाउंट में फ्रॉड करने वाले मास्टर माइंड द्वारा आम लोगों के साथ साइबर फ्रॉड कर राशि को इन बैंक खातों में ट्रांसफर किया जाता था और उसके बाद एटीएम कार्ड के माध्यम से इस अमाउंट को निकाल लिया जाता था।पूरी जांच के दौरान पाया गया कि आरोपियों ने बैंक में खाता खुलवाकर अपनी बैंक डायरी।एटीएम कार्ड और मोबाइल नंबर की सिम में आरोपी को दी थी।उसके बाद इन अकाउंट के जरिए फ्रॉड किया जाता था।पुलिस इन दोनों से डिटेल इन्वेस्टिगेशन में लगी है,साथ ही पुलिस द्वारा इस मामले के मुख्य आरोपी की तलाश की जा रही है। इनको किया गिरफ्तार साइबर फ्रॉड की वारदात में सहयोगी के रूप में पुलिस ने वसीम अकरम छिपा ( 27 ) पिता निसार मोहम्मद छिपा निवासी रावला चौक गुलमंडी भीलवाड़ा, अंकित ( 30) पिता राजेंद्र शर्मा निवासी तिलक पब्लिक स्कूल तिलक नगर थाना भीमगंज को गिरफ्तार किया है । ये थे टीम में शामिल आरोपियों को पकड़ने वाली टीम में थाना प्रभारी सुनील चौधरी, हेड कांस्टेबल उमराव,मनीराम,समर्थ,कांस्टेबल बीरबल,सौरभ, राजेश, उमेश और पुरन जाट शामिल रहे।
Source link