फरीदाबाद में पुलिस ने रेप का आरोपी गिरफ्तार किया: शादी का झांसा 15 साल की लड़की को होटल लेकर गया, पहले से शादी-शुदा – Faridabad News


होटल में ले जाकर शादी का झांसा देकर 15 साल की लड़की के साथ रेप करने वाला आरोपी राज

फरीदाबाद में एनआईटी थाना पुलिस ने नाबालिग लड़की के साथ रेप करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने लड़की को होटल मे ले जाकर उसके साथ रेप किया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

.

1 महीने पहले हुई दोस्ती

पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना एनआईटी क्षेत्र में एक 15 साल की नाबालिग लड़की ने पुलिस को शिकायत ही है। कि उसकी मुलाकात राज नाम के एक युवक से सोशल मीडिया के जरिए हुई। जिसके बाद उसकी लगातार बातचीत होने लगी। एक दिन राज उसको शादी का झांसा देकर होटल में ले गया और जहां पर उसके साथ गलत काम किया। जिसके बाद उसको पता चला कि आरोपी की पहले ही शादी हो चुकी है।

प्रतीकात्मक फोटो

लड़की ने पूरे मामले की जानकारी अपने परिवार के लोगों को दी। जिसके बाद परिवार के लोगों के साथ मिलकर पुलिस को शिकायत दी गई। आरोपी युवक किसी कंपनी में काम करता है।

पुलिस ने मामला दर्ज किया

थाना एनआईटी पुलिस ने लड़की की शिकायत पर पॉक्सो एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए एनआईटी के रहने वाले राज (29) को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने पहले लड़की को अपनी बातों में फंसाया और फिर शादी का झांसा देकर लड़की के साथ रेप किया।



Source link