जिले में चल रहे धर्मांतरण विवाद में अब क्रिश्चन समाज के पोस्टरवार की एंट्री हो गई है। क्रिश्चन समाज ने अपने जोड़ दिया है। इसका सर्व समाज ने विरोध करते कांकेर व नरहरपुर थाना में शिकायत दर्ज कराते एफआईआर दर्ज करने मांग की। एसडीएम कार्यालय में भी शिकायत
.
राष्ट्रीय क्रिश्चन मोर्चा द्वारा 10 नवंबर को न्याय, समानता तथा संवैधानिक अधिकारों की मांग करते नागरिक आस्था अधिकार रैली का कांकेर जिला मुख्यालय में आयोजन किया जा रहा है। इसे लेकर क्रिश्चन मोर्चा ने एक पोस्टर तैयार किया है। इसमें सनातन धर्म के अलावा देश के कई महापुरुषों की फोटो पोस्टर में लगाई गई है। ये पोस्टर सोशल मीडिया में वायरल किए जा रहे हैं। कुछ पोस्टर सर्व समाज के हाथों लगे तो इसका विरोध करना शुरू कर दिया। इसे लेकर कांकेर व नरहरपुर थाना में शिकायत करते एफआईआर दर्ज करने मांग की।
सर्व समाज ने कहा है क्रिश्चन समाज द्वारा जो पास्टर जारी किया गया है उसमें हमारे सनातन समाज के महापुरुषों व क्रांतिकारियों का फोटो लगा हमारी संस्कृति व सभ्यता के महापुरुषों की फोटो का दुरूपयोग किया गया है। पोस्टर के माध्यम से सनातन सभ्यता को मानने वाले लोगों को बरगलाने कोशिश की जा रही है। क्रिश्चन समाज सनातन संस्कृति, रूढ़ी परंपरा को नहीं मानते। साथ ही कांकेर एसडीएम को ज्ञापन सौंप उक्त कार्यक्रम को रद्द करने मांग की गई है।
चेतावनी दी गई है यदि कार्यक्रम मेलाभाटा में 10 नवंबर को आयोजित होता है तो उसी स्थल पर सर्व समाज द्वारा उग्र प्रदर्शन किया जाएगा। इससे तनाव की स्थिति निर्मित होगी। कार्यक्रम को रद्द कर दिया जाए। मांग करने वालों में मनोज ध्रुव, प्रदीप कुमार, गौरव शोरी, अखिलेश कुमार, नीलकंठ साहू, राजू नेताम, धनेंद्र ठाकुर, भावेश आरदे समेत सर्व समाज के अन्य लोग शामिल हैं।
धर्मांतरित युवक का शव रायपुर रवाना
इधर ग्राम कोडेकुर्से में ईसाई धर्म अपना चुके युवक मनोज निषाद की मौत के बाद से पिछले तीन दिनों से उसके अंतिम संस्कार को लेकर चल रहा विवाद का अब भी पटाक्षेप नहीं हो पाया है। मृतक के परिवार व ईसाई समुदाय के लोग शव को गांव में दफनाने पर अड़े हुए थे तो वहीं दूसरी ओर ग्रामीणों ने गांव की परंपरा व सामाजिक व्यवस्था का हवाला देते दफनाने का विरोध किया। स्थिति तनावपूर्ण होने पर प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस बल एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंचे और स्थिति को शांत कराने प्रयास किया।
एसडीएम को ज्ञापन सौंप अधिकार रैली रद्द करने की मांग
आंदोलन की चेतावनी
नरहरपुर के जामगांव में सर्व समाज ने बैठक आयोजित की। बैठक में कहा गया 30 अक्टूबर तक चर्च का कब्जा हटाना था। जो नहीं हटाया गया। 15 दिन में नहीं हटाया तो आंदोलन किया जाएगा।
सनातन समाज परिषद ने प्रशासन से मांगी स्पष्ट गाइडलाइन
क्षेत्र में ईसाई धर्म अपनाने वाले व्यक्तियों के अंतिम संस्कार के मुद्दे पर लगातार विवाद सामने के बाद, सनातन समाज परिषद भानुप्रतापपुर ने प्रशासन से स्पष्ट दिशा निर्देश जारी करने मांग की है। एसडीएम के नाम तहसीलदार सुरेंद्र कुमार उर्वशा को ज्ञापन सौंपते कहा क्षेत्र के कुछ आदिवासी परिवारों का धर्म परिवर्तन करा उन्हें ईसाई बनाने के बाद अंतिम संस्कार को लेकर ग्राम स्तर पर लगातार विवाद हो रहा है।



