दिवाली पर बाजारों में खरीदारी करने पहुंच रहे लोग:  अच्छे व्यापार की उम्मीद से व्यापारियों के चेहरे पर रौनक – Deeg News

दिवाली पर बाजारों में खरीदारी करने पहुंच रहे लोग: अच्छे व्यापार की उम्मीद से व्यापारियों के चेहरे पर रौनक – Deeg News



दीपावली पर डीग के बाजारों में रौनक है। वहीं रंग-बिरंगी रोशनी से सजाए गए है। बड़ी संख्या में लोग खरीदारी करने पहुंच रहे है। व्यापारियों के चेहरों पर भी रौनक है। रविवार को डीग-कुम्हेर विधायक डॉ. शैलेष सिंह ने डीग पहुंचकर स्थानीय व्यापारियों से मुलाकात क

.

डीग पहुंचने पर विधायक ने सर्वप्रथम लक्ष्मण मंदिर में दर्शन कर पूजा-अर्चना की। मंदिर महंत पंडित मुरारी लाल पाराशर ने विधिवत पूजा कराई और उन्हें भगवान का प्रसाद भेंट कर स्वागत किया।

इसके बाद मुख्य बाजार से लेकर पुराना बस स्टैंड शहीद स्थल तक भ्रमण किया। उन्होंने दुकानदारों से दीपावली की रामा-श्यामा की और स्थानीय व्यापारियों से उत्सव की तैयारियों की जानकारी ली। इस दौरान लोगों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा और माला पहनाकर उनका स्वागत किया।

भाजपा कार्यकर्ताओं की रही सक्रिय मौजूदगी

इस अवसर पर भाजपा के अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। इनमें शहर मंडल अध्यक्ष ललित तिवारी, पूर्व मंडल अध्यक्ष अनिल कुमार गुप्ता एडवोकेट, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष राकेश गिरसै, युवा मोर्चा अध्यक्ष मदनमोहन उपाध्याय, गौरव सोनी, दाऊ दयाल नसवारिया, छैल बिहारी खंडेलवाल, खेमचंद कोली, ओमप्रकाश कौशिक, टिटू सावई, पार्षद पवन खंडेलवाल और जतिन गुप्ता सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



Source link

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

Related Post

आज का मौषम
Live Cricket
आज का राशिफल
लाइव शेयर मार्केट