पैन इंडिया फिल्म में पवन सिंह की एंट्री:  ‘डकैत एक प्रेम कथा’ में गाएंगे गाना ‘टच बेबी’, 28 मार्च को होगा रिलीज

पैन इंडिया फिल्म में पवन सिंह की एंट्री: ‘डकैत एक प्रेम कथा’ में गाएंगे गाना ‘टच बेबी’, 28 मार्च को होगा रिलीज




भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह को अदिवि शेष और मृणाल ठाकुर की अपकमिंग पैन-इंडिया फिल्म ‘डकैत: एक प्रेम कथा’ में शामिल किया गया है। मेकर्स ने आधिकारिक पोस्टर के जरिए यह जानकारी दी। पवन सिंह फिल्म के गाने में अपनी आवाज देंगे। फिल्म के मेकर्स ने सोमवार को आधिकारिक पोस्टर जारी कर पवन सिंह की एंट्री कंफर्म की। पोस्टर के साथ बताया गया कि पवन सिंह फिल्म के हिंदी वर्जन में एक डांस नंबर गाएंगे। मेकर्स के अनुसार, फिल्म का गाना ‘टच बेबी’, 28 मार्च को रिलीज किया जाएगा। पोस्टर में दर्शकों को धमाकेदार गाने के लिए तैयार रहने को कहा गया है।
गौरतलब है कि पवन सिंह भोजपुरी इंडस्ट्री के बड़े स्टार माने जाते हैं और उनकी मजबूत फैन फॉलोइंग है। उन्होंने फिल्म ‘स्त्री 2’ में गाना ‘आई नहीं’ गाया था, जिसके बाद हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में उनकी मांग बढ़ी है। फिल्म डकैत: एक प्रेम कथा में अदिवि शेष और मृणाल ठाकुर के अलावा अनुराग कश्यप एक पुलिस ऑफिसर के किरदार में नजर आएंगे। इस फिल्म का डायरेक्शन शेनिल देव कर रहे हैं। कहानी लव, धोखे और रिवेंज पर आधारित है, जिसमें एक एक्स-लवर अपने साथ हुए विश्वासघात का बदला लेने निकलता है। यह एक बाइलिंगुअल फिल्म है, जिसे हिंदी और तेलुगु में साथ-साथ शूट किया गया है। अलग-अलग फिल्म इंडस्ट्री के कलाकारों को जोड़कर इसे बड़े स्केल पर बनाया गया है। फिल्म 10 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।



Source link

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

Related Post

आज का मौषम
Live Cricket
आज का राशिफल
लाइव शेयर मार्केट