बॉयफ्रेंड के लिए पैरालाइज्ड पति को जहर देकर मार-डाला:  सोशल मीडिया से दोस्ती हुई, नई जिंदगी शुरू करने का प्लान बनाया, कॉल-डिटेल से खुला राज – Chhattisgarh News

बॉयफ्रेंड के लिए पैरालाइज्ड पति को जहर देकर मार-डाला: सोशल मीडिया से दोस्ती हुई, नई जिंदगी शुरू करने का प्लान बनाया, कॉल-डिटेल से खुला राज – Chhattisgarh News




छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में पत्नी ने लकवाग्रस्त पति को कीटनाशक पिलाकर मार डाला। पत्नी ने फूलों में छिड़काव के बहाने बेटे से कीटनाशक मंगवाया था। पानी में मिलाकर पति को पिला दिया। बेटे ने पुलिस को बताया कि मां किसी से फोन पर बात करती थी। इस आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की। पुलिस को कॉल डिटेल से पता चला कि महिला अपने बॉयफ्रेंड शमशेर (38) के संपर्क में थी। दोनों मोबाइल पर लगातार बात करते थे और साथ मिलकर नई जिंदगी शुरू करने का प्लान बना रहे थे। इस वजह महिला ने अपने पति को रास्ते से हटाने की साजिश रची। इस साजिश में उसके बॉयफ्रेंड ने भी साथ दिया। पुलिस ने शमशेर को दुर्ग से गिरफ्तार कर लिया है, जबकि पत्नी पहले ही जेल भेजी जा चुकी है। दोनों की जान-पहचान सोशल मीडिया के जरिए हुई थी। मामला दर्री थाना क्षेत्र का है। देखिए पहले ये तस्वीरें- अब जानिए क्या है पूरा मामला जानकारी के मुताबिक अरुण सिंह (38) परिवार के साथ आशा नगर लाटा में रहता था। डेढ़ साल पहले उसे लकवा मार गया था। वह पूरी तरह पत्नी बंटी देवी (35) पर डिपेंड था। 27 जनवरी की शाम पत्नी ने पानी में कीटनाशक मिलाया और पति को पीला दिया। इस दौरान बेटी ने मां को पानी में कीटनाशक मिलाते देख लिया था। अपने बड़े भाई (13 वर्ष) को इसकी जानकारी दी। बच्चों ने घर में रखी कीटनाशक की शीशी देखी, जो पूरी तरह खाली थी। जब अरुण की तबीयत बिगड़ने लगी तो पत्नी अस्पताल ले जाने में टालमटोल करती रही। रात भर अरुण की हालत गंभीर बनी रही। 28 जनवरी की तड़के अरुण को अस्पताल ले जाया गया। 30 जनवरी को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बच्चों से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ के दौरान आरोपी पत्नी ने कीटनाशक पिलाकर हत्या करने की बात स्वीकार कर ली। डेढ़ सालों से पत्नी कर रही थी देखभाल दरअसल, अरुण सिंह लकवाग्रस्त होने के साथ-साथ टीबी का भी मरीज था। पिछले डेढ़ सालों से पत्नी बंटी देवी देखभाल कर रही थी। परिवार वाले उसे आर्थिक रूप से मदद भी करते थे। 13 साल के बेटे के मुताबिक, मां मोबाइल पर किसी से बात करती थी। इस आधार पर आगे जांच की गई। आरोपी पत्नी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया। आरोपी पत्नी के खिलाफ हत्या की धारा के तहत मामला दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। कॉल डिटेल से पकड़ा गया महिला का बॉयफ्रेंड पुलिस की जांच में पता चला कि सोशल मीडिया से बंटी देवी की जान-पहचान दुर्ग के रहने वाले शमशेर नाम के युवक से हुई। धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और बात प्यार तक पहुंच गई। पुलिस जांच में सामने आया कि दोनों मोबाइल पर लगातार बात करते थे और साथ मिलकर नई जिंदगी शुरू करने का प्लान बना रहे थे। इसी दौरान बंटी देवी ने अपने पति को रास्ते से हटाने की साजिश रची। इस दौरान वह लगातार अपने बॉयफ्रेंड शमशेर के संपर्क में थी, जिसकी पुष्टि कॉल डिटेल रिकॉर्ड से हुई है। पुलिस ने बॉयफ्रेंड शमशेर को सह-आरोपी बनाया है। सोमवार को उसे दुर्ग से गिरफ्तार किया गया। ………………………. इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें… मामी-भांजा अफेयर, दुपट्टे से गला घोंटा, चाकू से काट डाला:भांजे ने बर्थडे के दिन मारा, पति को छोड़कर 2 साल से लिव-इन में थी छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में युवक ने अपनी ही मामी को मार डाला। महिला ने पहले पति को छोड़कर रिश्ते में अपने से 2 साल छोटे भांजे से लव मैरिज की थी। आरोपी को शक था कि उसकी पत्नी कई लड़कों से फोन पर बात करती है। जब उसने इस बात से इंकार किया तो दोनों में झगड़ा हो गया। पढ़ें पूरी खबर…



Source link

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

Related Post

आज का मौषम
Live Cricket
आज का राशिफल
लाइव शेयर मार्केट