पं. विजयशंकर मेहता का कॉलम: बहुत सहयोगी होते हैं पैसा, पढ़ाई, पालक व परमात्मा


  • Hindi News
  • Opinion
  • Pt. Vijayshankar Mehta Column: Money, Education, Parents & God Are Great Supporters

7 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

पं. विजयशंकर मेहता

हमारे जीवन में कुछ लोग और स्थितियां ऐसी होती हैं, जो हमको सिर उठाकर चलना सिखाती हैं। दु:ख में हमें साहस प्रदान करती हैं। ये चार बातें हमारे जीवन में हमको बहुत सपोर्ट करती हैं- पैसा, पढ़ाई, पालक (माता-पिता) और परमात्मा। पैसा क्या नहीं कर सकता, यह कहावत गलत नहीं है। हालांकि सब कुछ नहीं कर सकता, पर जो करता है, उसका महत्त्व समझा जाए।

पढ़ाई यानी शिक्षा- ये तो दौर ही पढ़ने-लिखने का है। पालक आपके जीवन में हर असंभव को संभव करने के लिए तैयार रहते हैं। और परमात्मा का तो कहना ही क्या? कृष्ण जी के जीवन की घटना है- जब वो मथुरा गए तो उन्होंने एक कुबड़ी कुब्जा पर कृपा की और वो सीधी खड़ी हो गई।

थोड़ी देर बाद उन्होंने कंस के राक्षस चाणूर, मुष्टिक को मारा और कंस की एक गर्दन झुका दी। इन दो घटनाओं से ईश्वर हमें समझाता है कि मैं तुम्हारे साथ हूं। सिर उठाकर, शान से, शांति के साथ जियो- मैं हूं। और यदि तुम गलत करते हो तो तुम्हारी गर्दन मैं झुकाऊंगा। तो इन चार बातों को अपने जीवन में बनाए रखिए और ये जो शुभ दे रहे हैं, उसे स्वीकार करिए।

खबरें और भी हैं…



Source link