पलवल में घर में घुसकर युवक को डंडों से पीटा:  27 हजार लूटकर फरार; पांच नामजद हमलावरों के खिलाफ केस – Palwal News

पलवल में घर में घुसकर युवक को डंडों से पीटा: 27 हजार लूटकर फरार; पांच नामजद हमलावरों के खिलाफ केस – Palwal News


घायल युवक मामले की जानकारी देते हुए।

पलवल जिले के औरंगाबाद गांव में हथियारों से लैस पांच युवकों ने एक युवक के घर में जबरन घुसकर मारपीट की और नगदी लूटकर फरार हो गए। मुंडकटी थाना पुलिस ने घायल युवक की शिकायत पर पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के

.

हथियारों से लैस होकर घर में घुसे

मुंडकटी थाना प्रभारी तेजपाल के अनुसार, औरंगाबाद के संदीप ने अपनी शिकायत में बताया कि 26 दिसंबर को देर रात करीब दस बजे वह अपने घर पर था। उसी दौरान तारा, गौतम, राजू, मोनू और सूरज हथियारों से लैस होकर जबरन उसके घर में घुस आए। आरोपियों ने आते ही संदीप पर जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया।

सरिए से उसके सिर पर हमला

शिकायत के अनुसार, तारा ने कट्टे के बट से संदीप की आंख और दांतों पर वार किया, जबकि सूरज और गौतम ने सरिए से उसके सिर पर हमला किया। राजू और मोनू ने डंडों से संदीप के पैरों पर वार किए। आरोपियों ने उसके शरीर के अन्य हिस्सों पर भी चोटें पहुंचाईं। हमले के दौरान आरोपियों ने संदीप की जेब से 27 हजार 500 रुपए भी लूट लिए। संदीप के शोर मचाने पर पड़ोसी बलराम और अन्य लोग मौके पर पहुंचे, जिन्होंने उसे हमलावरों से बचाया।

झूठे केस में फंसाने की धमकी

संदीप ने आरोप लगाया कि यदि पड़ोसी नहीं आते, तो आरोपी उसे जान से मार देते। जाते समय आरोपियों ने संदीप को धमकी दी, कि यदि उसने पुलिस में शिकायत की, तो उसे जान से मार देंगे और झूठे मामले में फंसा देंगे। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।



Source link

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

Related Post

आज का मौषम
Live Cricket
आज का राशिफल
लाइव शेयर मार्केट