11 हजार वोल्ट तार गिरने से एक गाय की मौत: डंडारी में दूसरी गंभीर रूप से झुलसी, पशु एम्बुलेंस टीम ने बचाई जान – Begusarai News




बेगूसराय जिले के डंडारी थाना क्षेत्र अंतर्गत सुघरन गांव में मंगलवार सुबह करीब नौ बजे एक बड़ा हादसा हो गया। 11 हजार वोल्ट बिजली का तार अचानक टूटकर गिर पड़ा, जिसकी चपेट में आने से दो गाय गंभीर रूप से झुलस गईं। इस हादसे में एक गाय की मौके पर ही मौत हो गई। घटना में गांव निवासी नारायण पासवान की दो गायें चपेट में आ गईं। एक गाय की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी गंभीर रूप से घायल हो गई थी। पीड़ित पशुपालक नारायण पासवान ने प्रशासन एवं बिजली विभाग से मुआवजे की मांग की है। हादसे की सूचना मिलते ही मोबाइल पशु चिकित्सालय की डायल 1962 पशु एम्बुलेंस सेवा की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पशु चिकित्सक डॉ. नवीन कुमार और डॉ. विजय कुमार ने गंभीर रूप से घायल गाय का तत्काल इलाज शुरू किया। चिकित्सकों ने बताया कि समय पर उपचार मिलने से दूसरी गाय की जान बचाई जा सकी। वहीं, सूचना मिलने पर 112 की पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने डायल 1962 पशु एम्बुलेंस टीम की तत्परता और कार्यशैली की सराहना की।



Source link