झारखंड में रातें हुईं ठंडी; दिन में हल्की गर्मी:  कोडरमा, चतरा, लातेहार और लोहरदगा में ठंड, 7.7 डिग्री पहुंचा गुमला का पारा – Ranchi News

झारखंड में रातें हुईं ठंडी; दिन में हल्की गर्मी: कोडरमा, चतरा, लातेहार और लोहरदगा में ठंड, 7.7 डिग्री पहुंचा गुमला का पारा – Ranchi News


राज्य में पिछले 24 घंटे मौसम पूरी तरह स्थिर रहा, लेकिन तापमान में मामूली उतार-चढ़ाव देखने को मिला। रांची मौसम केंद्र ने बताया कि झारखंड पर इस समय कोई बड़ा सिस्टम प्रभावी नहीं है। केवल उत्तरी और उत्तर-पूर्वी हवाएं चल रही हैं।

.

जिनके कारण दिन का तापमान हल्का बढ़ा है। गोड्डा में अधिकतम पारा 31.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिससे दिन में हल्की गर्माहट महसूस हुई। सुबह से ही धूप तेज रही। दोपहर में तापमान और चढ़ा। इसके बावजूद मौसम पूरी तरह शुष्क रहा।

प्रदेश के कई हिस्से में सुबह कुहासा रह रहा है, जबकि दिन में धूप में गर्मी है।

7.7 डिग्री पहुंचा गुमला का पारा

उधर, रात के तापमान में गिरावट जारी है। गुमला में न्यूनतम तापमान 7.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सामान्य से काफी नीचे है। कई जिलों में रात का पारा औसत से 1.5 से 5 डिग्री तक नीचे चला गया। इससे सुबह और देर शाम की ठिठुरन बढ़ गई है।

कोडरमा, चतरा, लातेहार और लोहरदगा में रात की ठंड और तेज हुई है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले दो दिनों में भी रात के तापमान में खास बढ़ोतरी की उम्मीद नहीं है। लोगों को सुबह के समय सावधानी बरतने और हल्के गर्म कपड़े पहनने की सलाह दी गई है।

2 दिसंबर तक कोहरे का रहेगा असर

मौसम केंद्र के अनुसार 28 नवंबर से 1 दिसंबर तक राज्य के कई हिस्सों में सुबह हल्का से मध्यम कोहरा छा सकता है। इससे सुबह में विजिबिलिटी थोड़ी प्रभावित होगी। 29 नवंबर से 2 दिसंबर के बीच न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री तक गिरावट की संभावना है।

2 दिसंबर तक न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री तक गिरावट की संभावना है।

2 दिसंबर तक न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री तक गिरावट की संभावना है।

रांची, हजारीबाग, रामगढ़ और खूंटी में सुबह हल्की कोहरे की परत दिखाई देगी और रात का पारा 11 से 13 डिग्री के बीच रहने की उम्मीद है। वहीं उत्तरी और पूर्वी झारखंड के देवघर, दुमका, गिरिडीह, पाकुड़ और साहिबगंज में अधिकतम तापमान 25-27 डिग्री और न्यूनतम 12-17 डिग्री के बीच बने रहने का अनुमान है।

उत्तरी-पश्चिमी और दक्षिणी जिलों में ठंड

उत्तर-पश्चिमी झारखंड में ठंड का असर सबसे ज्यादा है। कोडरमा और चतरा में न्यूनतम तापमान 9 से 11 डिग्री तक रिकॉर्ड हो सकता है। पलामू और गढ़वा में भी रातें और ठंडी हो रही हैं। उत्तर-पश्चिमी हवाओं के कारण गिरावट का दौर जारी रहेगा। दक्षिणी के जमशेदपुर, सिमडेगा और पूर्वी-पश्चिमी सिंहभूम में भी पारा नीचे जा रहा है।

अगले कुछ दिनों तक मौसम का यही रुख बने रहने की संभावना है।

अगले कुछ दिनों तक मौसम का यही रुख बने रहने की संभावना है।

जमशेदपुर में न्यूनतम तापमान 14 से 17 डिग्री और सिमडेगा में 12 डिग्री तक जाने का अनुमान है। शाम होते ही ठंड बढ़ जाएगी और सुबह हल्की धुंध बनी रहेगी। विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि बच्चों और बुजुर्गों को ठंड से बचाने के लिए गर्म कपड़ों का उपयोग करें। अगले कुछ दिनों तक मौसम का यही रुख बने रहने की संभावना है।



Source link

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

Related Post

आज का मौषम
Live Cricket
आज का राशिफल
लाइव शेयर मार्केट