बीकानेर में रात का तापमान गिरा:  दिन में हल्की गर्माहट, रात में बढ़ी ठंड, अगले सात दिन भी शुष्क रहेंगे – Bikaner News

बीकानेर में रात का तापमान गिरा: दिन में हल्की गर्माहट, रात में बढ़ी ठंड, अगले सात दिन भी शुष्क रहेंगे – Bikaner News



दोपहर के बारह बजे तक तेज धूप रहने लगी है।

बीकानेर में गुरुवार सुबह धूप और हल्की धुंध के साथ दिन की शुरुआत हुई। सुबह का तापमान करीब 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि दोपहर तक पारा 28 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार शहर में आज मौसम पूरी तरह शुष्क रहेगा और आसमान साफ बन

.

पिछले दिनों से बीकानेर का मौसम दिन में गर्मी और रात में सर्दी का असर रहता है। बीते एक सप्ताह में बीकानेर में मौसम लगभग स्थिर रहा। दिन का अधिकतम तापमान 28 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच चल रहा है जबकि रात का न्यूनतम तापमान 8 से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा।

इस दौरान मौसम शुष्क रहने से दिन में हल्की गर्माहट बनी रही, जबकि सुबह-शाम विशेष ठंड महसूस की गई। हवा में नमी कम होने से धूल और प्रदूषण का स्तर भी थोड़ा बढ़ा है।

अगले सात दिनों का पूर्वानुमान

मौसम विभाग का अनुमान है कि बीकानेर में आने वाले सात दिनों तक भी कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। शहर में लगातार धूप के साथ शुष्क मौसम रहने की संभावना है।

  • शुक्रवार को हल्की धूप, अधिकतम 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 12 सेल्सियस रह सकता है।
  • शनिवार को बादल और धूप का मिश्रण रहेगा। अधिकतम 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 14 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
  • रविवार को आंशिक बादल रह सकते हैं। तापमान अधिकतम 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 12 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
  • सोमवार को मौसम: साफ और सुहावना रह सकता है। अधिकतम 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
  • मंगलवार को ठंडी सुबह रहेगी और बाद में धूप वाला दिन रह सकता है। अनुमान है कि अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 9 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
  • बुधवार को हल्की धुंध के साथ गर्म दिन रहने का अनुमान है। वहीं तापमान अधिकतम 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 9 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

बारिश की संभावना नहीं

बीकानेर में फिलहाल सर्दी केवल रात और सुबह के समय असर दिखा रही है, जबकि दिन में मौसम सुहावना और हल्का गर्म बना हुआ है। अगले सप्ताह तक बारिश की कोई संभावना नहीं है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि शुष्क हवा के कारण सांस संबंधी दिक्कत वाले लोगों को सावधानी बरतनी चाहिए।



Source link

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

Related Post

आज का मौषम
Live Cricket
आज का राशिफल
लाइव शेयर मार्केट