नीरज चोपड़ा-हिमानी के ग्रैंड रिसेप्शन के 17 PHOTOS:  हरियाणा CM ​​​​​​​सहित कई हस्तियां पहुंचीं, एंकर ने पूछे खट्‌टे-मीठे सवाल – Karnal News

नीरज चोपड़ा-हिमानी के ग्रैंड रिसेप्शन के 17 PHOTOS: हरियाणा CM ​​​​​​​सहित कई हस्तियां पहुंचीं, एंकर ने पूछे खट्‌टे-मीठे सवाल – Karnal News

शाम को अपनी रिसेप्शन पार्टी में मौजूद नीरज चोपड़ा और हिमानी मोर।

ओलिंपिक गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा और हिमानी मोर की शादी के बाद गुरुवार को करनाल के द ईडन होटल में दो ग्रैंड इवेंट हुए। पहला आयोजन दोपहर को शुरू को हुआ, जिसमें नीरज चोपड़ा ने काले रंग का कोट-पैंट और उनकी पत्नी हिमानी मोर ने लाल रंग का लांचा पहनकर एक-द

.

शाम को नीरज चोपड़ा अपने रिसेप्शन में क्रीम कलर की शेरवानी और हिमानी मोर हरे रंग के लांचा में स्टेज पर नजर आए। इस दौरान नीरज-हिमानी की वेडिंग शूट भी दिखाई गई। स्टेज पर खड़े नीरज-हिमानी एक-दूसरे का हाथ पकड़ एक-दूसरे में खोए नजर आए। दोनों आपस में शादी के पलों के बारे में भी बात करते दिखे।

इस नाइट रिसेप्शन पार्टी में हरियाणा की राजनीति, प्रशासन, कलाकार और खेल जगत की बड़ी हस्तियों ने शिरकत की। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने नीरज चोपड़ा और उनकी पत्नी को एक बुके और भगवान श्रीराम की प्रतिमा भेंट कर आशीर्वाद दिया। सीएम भगवा पगड़ी पहनकर पहुंचे।

रिसेप्शन के वक्त नीरज-हिमानी की एंट्री के 2 PHOTOS

दोपहर को अपने रिसेप्शन में हाथ में हाथ डालकर पहुंचे नीरज चोपड़ा और हिमानी मोर।

दोपहर को रिसेप्शन में आते नीरज चोपड़ा और हिमानी मोर।

दोपहर को रिसेप्शन में आते नीरज चोपड़ा और हिमानी मोर।

अब 27 दिसंबर को दिल्ली के लीला होटल में रिसेप्शन पार्टी अब 27 दिसंबर को दिल्ली के लीला होटल में एक और रिसेप्शन पार्टी रखी गई है, जो खासतौर पर वीआईपी और अन्य विशिष्ट अतिथियों के लिए होगी। इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी न्योता भेजा गया है, जिसकी पूरी जिम्मेदारी नीरज खुद संभाल रहे हैं। इसके अलावा पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद समेत कई बड़े नेता और नामचीन हस्तियों को भी आमंत्रण दिया गया है।

सेलिब्रेटी कलाकार ने तैयार किया खास पोर्ट्रेट, 3 PHOTOS

सेलिब्रिटी आर्टिस्ट RC पुरोहित ने चंद मिनट में ही नीरज-हिमानी का पोर्ट्रेट बना दिया।

सेलिब्रिटी आर्टिस्ट RC पुरोहित ने चंद मिनट में ही नीरज-हिमानी का पोर्ट्रेट बना दिया।

पोर्ट्रेट को उल्टा बनाया गया था, जिस बाद में सीधा किया गया तो नव दंपती के चेहरे नजर आए।

पोर्ट्रेट को उल्टा बनाया गया था, जिस बाद में सीधा किया गया तो नव दंपती के चेहरे नजर आए।

पोर्ट्रेट को फाइनल टच देते कलाकार आरसी पुरोहित।

पोर्ट्रेट को फाइनल टच देते कलाकार आरसी पुरोहित।

पोर्ट्रेट पर ‘लव इज इन एयर’ लिखा हुआ था रिसेप्शन में मुंबई से खासतौर पर पहुंचे इंडिया गॉट टैलेंट के प्रतिभागी रहे RC पुरोहित ने नीरज और हिमानी का एक खास पोर्ट्रेट तैयार किया, जिस पर ‘लव इज इन एयर’ लिखा हुआ था। इन्हीं शब्दों के साथ नीरज और हिमानी की तस्वीर उकेरी गई। जैसे ही यह पोर्ट्रेट मंच पर दिखाया गया, पूरा हॉल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।

एंकर ने पूछे सवाल, नीरज ने मुस्कुरा कर दिए जवाब, हिमानी कम ही बोलीं

नीरज और हिमानी से सवाल पूछतीं एंकर।

नीरज और हिमानी से सवाल पूछतीं एंकर।

  • हिमानी का सपोर्ट रहेगा तो भाला और भी ज्यादा दूर जाएगा : मंच पर एंकर ने नीरज चोपड़ा और उनकी पत्नी हिमानी से हल्के-फुल्के सवाल पूछे। शादी के बाद बदलाव को लेकर सवाल पर नीरज ने सभी को नमस्ते करते हुए कहा कि उन्हें सभी का आशीर्वाद और सपोर्ट मिला है। उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा कि उनका काम दूर तक भाला फेंकने का है और अगर हिमानी का सपोर्ट रहेगा तो भाला और भी ज्यादा दूर तक जाएगा। नीरज का जवाब सुनकर पूरा हॉल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंजता रहा।
  • लड़ाई, सॉरी और तैयार होने पर भी दिए जवाब : एंकर ने जब पूछा कि क्या लड़ाई के समय एक-दूसरे पर कुछ फेंकते हैं, तो नीरज ने साफ कहा कि ऐसा कुछ नहीं है। यह पूछे जाने पर कि लड़ाई की शुरुआत कौन करता है? नीरज ने जवाब दिया कि अभी तक सब बढ़िया चल रहा है और ऐसे सवालों के जवाब कुछ साल बाद ही सामने आएंगे। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि तब वह एंकर के साथ पोडकास्ट करेंगे।
  • जिसे अपनी गलती महसूस हो जाए, वही सॉरी बोलता है: इसके बाद एंकर ने पूछा कि सॉरी कौन पहले बोलता है? इस पर नीरज ने कहा कि जिसे अपनी गलती महसूस हो जाए, वही सॉरी बोल देता है। तैयार होने में सबसे ज्यादा समय कौन लेता है, इस सवाल पर नीरज ने हंसते हुए कहा कि वह तो पांच मिनट में तैयार हो जाते हैं, लेकिन हिमानी को थोड़ा ज्यादा समय लगता है।
रिसेप्शन में पहुंचे एक बच्चे ने घुटनों पर बैठकर नीरज-हिमानी को गुलाब दिया। यह देखकर दोनों मुस्कुराने लगे और तुरंत ही नीरज ने बच्चे को उठाया।

रिसेप्शन में पहुंचे एक बच्चे ने घुटनों पर बैठकर नीरज-हिमानी को गुलाब दिया। यह देखकर दोनों मुस्कुराने लगे और तुरंत ही नीरज ने बच्चे को उठाया।

रिसेप्शन में भाग लेने पहुंचे मेहमान नीरज और हिमानी के ऑटोग्राफ भी लेते दिखे।

रिसेप्शन में भाग लेने पहुंचे मेहमान नीरज और हिमानी के ऑटोग्राफ भी लेते दिखे।

रिसेप्शन में भाग लेने पहुंचे मेहमान नीरज और हिमानी को ऑटोग्राफ भी लेते दिखे। इस दौरान मेहमानों में नव दंपती के साथ फोटो खिंचवाने की भी होड़ रही। खास बात ये रही कि दोनों ने किसी को निराश नहीं किया। इसी दौरान एक बच्चे ने घुटनों के बल बैठकर नीरज चोपड़ा को गुलाब का फूल दिया, जिसे देखकर माहौल भावुक और यादगार बन गया।

रिसेप्शन में लगा हरियाणा की दिग्गज हस्तियों का जमावड़ा, देखिए PHOTOS

रिसेप्शन में पहुंचे सीएम नायब सिंह सैनी, स्पीकर हरविंद्र कल्याण (मफलर पहने) सहित अन्य नेता।

रिसेप्शन में पहुंचे सीएम नायब सिंह सैनी, स्पीकर हरविंद्र कल्याण (मफलर पहने) सहित अन्य नेता।

नीरज चोपड़ा और हिमानी मोर के रिसेप्शन में हास्य हरियाणवी कलाकार रेनू दूहन (व्हाइट सूट) और लेखक संजीत सरोहा (सबसे दाएं रेड-व्हाइट लाइन स्वेटर में) पहुंचे।

नीरज चोपड़ा और हिमानी मोर के रिसेप्शन में हास्य हरियाणवी कलाकार रेनू दूहन (व्हाइट सूट) और लेखक संजीत सरोहा (सबसे दाएं रेड-व्हाइट लाइन स्वेटर में) पहुंचे।

नीरज चोपड़ा के रिसेप्शन में पहुंचे हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा (गले में काली शॉल डाले हुए) विधानसभा स्पीकर हरविंद्र कल्याण (मफलर पहने) से गुफ्तगु करते हुए।

नीरज चोपड़ा के रिसेप्शन में पहुंचे हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा (गले में काली शॉल डाले हुए) विधानसभा स्पीकर हरविंद्र कल्याण (मफलर पहने) से गुफ्तगु करते हुए।

नीरज चोपड़ा और हिमानी मोर को बुके देकर शुभकामनाएं देते हुए सीएम नायब सैनी(भगवा पगड़ी पहने), स्पीकर हरविंद्र कल्याण (मफलर पहने) और अन्य भाजपा नेता।

नीरज चोपड़ा और हिमानी मोर को बुके देकर शुभकामनाएं देते हुए सीएम नायब सैनी(भगवा पगड़ी पहने), स्पीकर हरविंद्र कल्याण (मफलर पहने) और अन्य भाजपा नेता।

सीएम नायब सैनी नव दंपती को आशीर्वाद देते हुए।

सीएम नायब सैनी नव दंपती को आशीर्वाद देते हुए।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडोली (नेहरू जैकेट के साथ शॉल डाले हुए) , सोनीपत भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक शर्मा बुके देकर नीरज-हिमानी को शुभकामनाएं देते हुए।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडोली (नेहरू जैकेट के साथ शॉल डाले हुए) , सोनीपत भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक शर्मा बुके देकर नीरज-हिमानी को शुभकामनाएं देते हुए।

रोहतक सांसद दीपेंद्र हुड्डा (ब्लैक जैकेट और व्हाइट कुर्ता-पायजामा पहने हुए) ने होटल पहुंचकर नीरज और हिमानी को शुभकामनाएं दी। दीपेंद्र ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इसकी फोटो भी शेयर की।

रोहतक सांसद दीपेंद्र हुड्डा (ब्लैक जैकेट और व्हाइट कुर्ता-पायजामा पहने हुए) ने होटल पहुंचकर नीरज और हिमानी को शुभकामनाएं दी। दीपेंद्र ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इसकी फोटो भी शेयर की।

नीरज चोपड़ा और हिमानी मोर के रिसेप्शन में पहुंचे गूगल बॉय कौटिल्य के पिता सतीश शर्मा ( ग्रे कलर का शूट पहने हुए)।

नीरज चोपड़ा और हिमानी मोर के रिसेप्शन में पहुंचे गूगल बॉय कौटिल्य के पिता सतीश शर्मा ( ग्रे कलर का शूट पहने हुए)।

नीरज के रिसेप्शन में पहुंचे बॉक्सर राजेश कुमार(बाएं) राजौंद और मनोज कुमार (दाएं) ।

नीरज के रिसेप्शन में पहुंचे बॉक्सर राजेश कुमार(बाएं) राजौंद और मनोज कुमार (दाएं) ।

——————–

ये खबर भी पढ़ें

नीरज चोपड़ा के ग्रैंड रिसेप्शन का VIDEO: पत्नी हिमानी का हाथ थामकर करनाल के होटल पहुंचे; गेस्ट-रिश्तेदारों में मची PHOTO खिंचवाने की होड़

ओलिंपिक गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा की शादी के बाद आज गुरुवार को रिसेप्शन रखा गया है। कार्यक्रम करनाल शहर के द ईडन जन्नत हॉल में आयोजित है। दोपहर तक मेहमान होटल पहुंच गए। इसके बाद नीरज और उनकी पत्नी हिमानी ने हाथ में हाथ डालकर एंट्री ली। (पूरी खबर पढ़ें )

Source link

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

Related Post

आज का मौषम
Live Cricket
आज का राशिफल
लाइव शेयर मार्केट