यमुनानगर में प्रेमी संग मिलकर सास की हत्या:  बात करने से टोकती थी, चारपाई पर मिला शव; वारदात के पांच माह बाद केस दर्ज – Yamunanagar News

यमुनानगर में प्रेमी संग मिलकर सास की हत्या: बात करने से टोकती थी, चारपाई पर मिला शव; वारदात के पांच माह बाद केस दर्ज – Yamunanagar News


यमुनानगर के थाना छप्पर क्षेत्र के गांव हरगढ़ में एक महिला की मौत के पांच माह बाद उसकी ही बहू व एक अन्य युवक पर हत्या का आरोप लगा है। जानकारी अनुसार दोनों का अफेयर चल रहा था और महिला बहू को आरोपी से बातचीत करने से टोकती थी, जिसके चलते यह साजिश रची गई।

.

वारदात 19-20 जुलाई 2025 की मध्यरात्रि की है, जब महिला की अचानक से मौत हो गई। बहू ने मौत की वजह चारपाई से गिरकर होना बताया था। तब महिला का अंतिम संस्कार भी कर दिया गया। बाद में पति ने शक होने पर एसपी को शिकायत सौंपी, जिसमें जांच करते हुए मामले का खुलासा हुआ।

रात को महिला की तबीयत खराब थी

हरगढ़ निवासी जितेंद्र सिंह ने बताया कि उसकी शादी 29 नवंबर 2023 को 25 वर्षीय शिवानी निवासी गांव मोमली वाला से हुई थी, जिसके के बाद उसे एक बेटा हुआ। वह गांव में अपनी पत्नी, माता कमलेश, पिता सुमेर चंद और ताऊ रणबीर के साथ रहता है। वह घर से करीब पांच किलोमीटर की दूरी पर ही रादौर रोड पर स्थित एक फैक्ट्री में वैल्डिंग का काम करता है।

19 जुलाई की रात को वह फैक्ट्री में नाइट शिफ्ट की ड्यूटी पर गया था। उस रात उसकी माता की तबीयत खराब थी। रात को उसने रात को करीब 12 बजे शिवानी से फोन करके मां की तबीयत के बारे में पूछा, जिस पर शिवानी ने कहा कि उन्हें बेचैनी हो रही है। जब उसे मां से बात कराने को कहा तो शिवानी ने यह कहते हुए फोन काट दिया कि बच्चा उठ गया है और रोने लग रहा है।

AI जनरेटेड फोटो।

चारपाई से गिरकर चोट लगने की कही बात

इसके बाद उसने करीब पौने एक बजे फिर से शिवानी को फोन किया। इस पर शिवानी ने कहा कि उनकी तबीयत ठीक है और थोड़ी देर बाद बोली कि मां चारपाई से गिर गई है। उसने पत्नी को परिजनों को बुलाने को कहा। इतनी देर में शिवानी ने कहा कि मां के सिर में चोट आई है, जिससे उसकी मौत हो गई है। सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचा तो उनका शव चारपाई पर पड़ा हुआ था। बाकी परिजन भी वहीं थे।

जितेंद्र ने बताया कि सुबह जब अंतिम संस्कार से पहले शव को स्नान कराया गया तो महिलाओं ने देखा कि सिर में काफी गहरी चोट लगी हुई थी। उस समय उसने इस बात पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया। वारदात के बाद उसे शक हुआ तो उसने एसपी कार्यालय में इसकी शिकायत दी। शिकायत पर जांच करते हुए पुलिस ने आरोपी शिवानी व उसके प्रेमी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है।

प्रेमी को बताती थी कजन भाई

जितेंद्र ने यह भी आरोप लगाया कि उसकी शादी के बाद से उसे शिवानी पर शक होने लगा था। वह उसके ऊपर नजर बनाए रखता था। शादी के करीब आठ माह बाद उसने शिवानी को उसके मायके के ही राजेश नाम के युवक से फोन पर बात करते हुए पकड़ लिया। पूछने पर शिवानी ने उसे अपना कजन भाई बताया।

राजेश के बारे में जब उसने शिवानी के परिवार वालों से पूछा तो उन्होंने कहा कि राजेश नाम का उनका कोई रिश्तेदार नहीं है। इस बात को लेकर कई बार लड़ाई झगड़े भी हुए। राजेश ने बताया शिवानी का शादी से पहले ही राजेश के साथ अफेयर था।

थाना छप्पर पुलिस स्टेशन।

थाना छप्पर पुलिस स्टेशन।

सास ने टोका तो रास्ते से हटाने का बनाया प्लान

जितेंद्र ने बताया कि शिवानी के अफेयर का ससुराल में सभी को पता चल गया था, जिसके बाद सास उसे राजेश के साथ बात करने से मना करती थी। जितेंद्र का आरोप है कि शिवानी ने इसी के चलते उसकी मां को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया और प्रेमी संग मिलकर मां की हत्या कर दी।

वारदात के बाद काफी समय बीतने के बाद उसने शक होने पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायत दी। शिकायत प्राप्त होने के बाद जांच सीआईए-1 को सौंपी गई, जिसमें जांच करते हुए अब करीब पांच माह बाद शिवानी व उसके प्रेमी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। मामले में सीआईए-1 के इंचार्ज रमेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच जारी है। अभी कोई भी डिटेल शेयर नहीं कर सकते।

शव के नीचे तकिया मिला तो हुआ शक

जितेंद्र ने बताया कि उसकी मां कभी सिर के नीचे तकिया लेकर नहीं सोती थी, लेकिन वारदात के बाद जब उसका शव चारपाई पर पड़ा मिला तो सिर के नीचे तकिया भी रखा हुआ था, जिसमें खून रिस गया था। इस बात को लेकर भी उन्हें शक हुआ था।

घर से पैसे चुराकर आरोपी को देती थी

जितेंद्र ने यह भी बताया कि शिवानी अक्सर घर से रुपए चुराकर अपने प्रेमी राजेश को दिया करती थी। वह घर से आंगनबाड़ी में राशन लेने जाने के बहाने निकलती थी और फोन करके राजेश को बुला लेती थी। ऐसे में उससे मिलकर पैसे दे देती थी और कभी-कभी पैसे ले भी लेती थी। आरोपी राजेश मजदूरी का काम करता है।

जितेंद्र ने बताया कि शिवानी ने आरोपी राजेश को कह रखा था कि वह जल्द ही वह अपने पति से तलाक ले लेगी, जिसके बाद वे दोनों एक साथ रहेंगे। अपना घर बचाने के लिए में जितेंद्र राजेश से बातचीत भी कि की वह पीछे हट जाए, इस पर राजेश ने कहा कि जब तक शिवानी नहीं कहती वह पीछे नहीं हटेगा।



Source link

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

Related Post

आज का मौषम
Live Cricket
आज का राशिफल
लाइव शेयर मार्केट