27 से 29 दिसंबर तक होगा सांसद खेल महोत्सव 2025:  पंजीकरण 25 दिसंबर तक होगा, रेवाड़ी, गुरुग्राम व नूंह में होंगी विभिन्न प्रतियोगिताएं – Rewari News

27 से 29 दिसंबर तक होगा सांसद खेल महोत्सव 2025: पंजीकरण 25 दिसंबर तक होगा, रेवाड़ी, गुरुग्राम व नूंह में होंगी विभिन्न प्रतियोगिताएं – Rewari News



सांसद खेल महोत्सव 2025 के लिए जारी किया गया पोस्टर।

रेवाड़ी के जिला उपायुक्त अभिषेक मीणा ने बताया कि सांसद खेल महोत्सव के तहत 27 से 29 दिसंबर 2025 तक खेलों का आयोजन किया जाएगा। इसमें गुरुग्राम संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गुरुग्राम, रेवाड़ी एवं नूंह जिलों के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से बड़ी संख्य

.

यहां-यहां होगा आयोजन

डीसी ने बताया कि ताऊ देवीलाल खेल स्टेडियम, गुरुग्राम में एथलेटिक्स एवं बॉक्सिंग, राव तुलाराम खेल स्टेडियम रेवाड़ी में कबड्डी (एनएस) एवं फुटबॉल, अहीर कॉलेज रेवाड़ी में फुटबॉल, नेहरू खेल स्टेडियम सिविल लाइन गुरुग्राम में वॉलीबॉल, जूडो, जिम्नास्टिक एवं हॉकी, जबकि डीएवी पुलिस लाइन नूंह में कुश्ती प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।

फिट इंडिया व खेलों इंडिया की भावना होगी मजबूत

उपायुक्त ने बताया कि सांसद खेल महोत्सव ‘फिट इंडिया’ अभियान और ‘खेलो इंडिया’ की भावना को मजबूती प्रदान करेगा। ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में छिपी खेल प्रतिभाओं की पहचान कर उन्हें आगे बढ़ाने के उद्देश्य से सांसद खेल महोत्सव आयोजन किया जा रहा है।

25 तक करवाना होगा पंजीकरण

उन्होंने बताया कि सांसद खेल महोत्सव के तहत इच्छुक प्रतिभागी ऑनलाइन https://hudle.in/pages/sansad-khel-mahotsav-2025 लिंक पर 25 दिसंबर 2025 तक पंजीकरण कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि खेल महोत्सव के दौरान एथलेटिक्स, कबड्डी (एनएस), फुटबॉल, वॉलीबॉल, हॉकी, कुश्ती, बॉक्सिंग, आर्चरी, जूडो एवं जिम्नास्टिक सहित विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा, जिससे खिलाडिय़ों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा।



Source link

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

Related Post

आज का मौषम
Live Cricket
आज का राशिफल
लाइव शेयर मार्केट