मुंबई8 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
नवी मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल को कमल के डिजाइन में डेवलप किया गया है। दिसंबर से यहां से रेगुलर उड़ानें शुरू हो जाएंगी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पहले फेज का उद्घाटन करेंगे। पहले फेज में एक टर्मिनल और एक रनवे बनाए गए हैं, इसकी क्षमता सालाना 2 करोड़ यात्रियों की है। PM मोदी बुधवार दोपहर 3 बजे 2 दिन के मुंबई दौरे पर पहुंचेंगे।
उनका विमान नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर ही लैंड होगा। PM 3:30 बजे एयरपोर्ट के पहले फेज का उद्घाटन करेंगे। वहीं, PM मोदी मुंबई मेट्रो लाइन-3 के फेज 2B और मुंबई की पहली पूरी तरह से अंडर ग्राउंड मेट्रो लाइन का उद्घाटन भी करेंगे।
नवी मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल को कमल के डिजाइन में डेवलप किया गया है। दिसंबर से यहां से रेगुलर उड़ानें शुरू हो जाएंगी। ये मुंबई का दूसरा इंटरनेशनल एयरपोर्ट होगा। इसका नाम किसान नेता डीबी पाटील के नाम पर रखा गया है।
नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट ₹19,500 करोड़ की लागत से लगभग 1,160 हेक्टेयर (11.6 वर्ग किलोमीटर) में बन रहा है। जो कई फेज में बनेगा। इस प्रोजेक्ट में चार टर्मिनल बनाए जाने हैं, जो सालाना 9 करोड़ यात्रियों को सर्विस देंगे और 32.5 लाख मीट्रिक टन कार्गो ले जा सकेंगे।

एयरपोर्ट में अडाणी ग्रुप की 74% हिस्सेदारी
नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट को अडाणी ग्रुप और महाराष्ट्र सरकार के लैंड डेवलपमेंट प्राधिकरण (CIDCO) मिलकर बना रही है। इसमें अडाणी ग्रुप की 74% हिस्सेदारी है और CIDCO के पास 26% हिस्सेदारी है।
नवी मुंबई एयरपोर्ट जवाहरलाल नेहरू पोर्ट और मुंबई ट्रांस-हार्बर लिंक के पास है, जिससे मुंबई में बढ़ती हवाई यात्रा की जरूरत पूरी करने में मदद मिलेगी।
किसान नेता डीबी पाटिल का नाम दिया गया
नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट का नाम किसान नेता डीबी पाटील के नाम पर रखा गया है। पाटील एक प्रमुख किसान नेता थे जिन्होंने महाराष्ट्र में किसानों और स्थानीय लोगों के हकों के लिए संघर्ष किया।
पाटिल ने ही ही नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट प्रोजेक्ट के लिए जमीन अधिग्रहण के दौरान विस्थापित गांववालों के हक की लड़ाई लड़ी थी।
एयरपोर्ट की 5 तस्वीरें…

नवी मुंबई एयरपोर्ट का पहला फेज भारत का सबसे बड़ा ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट प्रोजेक्ट है, जिसे सार्वजनिक और निजी भागीदारी (PPP) में बनाया गया है।

टर्मिनल में कमल जैसी डिजाइन में 12 खूबसूरत और 17 मजबूत खंभे हैं जो छत को सपोर्ट करते हैं।

नवी मुंबई एयरपोर्ट पर्यावरण के लिए अनूकूल होगा। इसमें इलेक्ट्रिक बस सेवा और देश का पहला वाटर टैक्सी कनेक्शन होगा।

इस हवाई अड्डे में ऑटोमेटेड पीपल मूवर (APM) सर्विस होगी, जो सभी टर्मिनलों और शहर से हवाई अड्डे को जोड़ेगा।

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट लगभग 1,160 हेक्टेयर (11.6 वर्ग किलोमीटर) में बन रहा है। जो कई फेज में बनेगा। इस प्रोजेक्ट में चार टर्मिनल बनाए जाने हैं।
नवी मुंबई एयरपोर्ट में ये नई सुविधाओं मिलेंगी
नवी मुंबई एयरपोर्ट में नई सुविधाओं में अहमदाबाद, सूरत और हैदराबाद जैसे शहरों से आने वाले यात्रियों के लिए एयरपोर्ट पर ही इमिग्रेशन पूरी करने की सुविधा, देश का पहला वाटर टैक्सी कनेक्शन, इलेक्ट्रिक बस सेवा, 47 मेगावाट सोलर पावर, पर्यावरण-फ्रैंडली ईंधन का इस्तेमाल और सभी टर्मिनलों को जोड़ने वाला ऑटोमेटेड पीपल मूवर (APM) शामिल हैं।
एयरपोर्ट शुरू होने में 2 महीने का समय लगेगा
नवी मुंबई एयरपोर्ट खोलने में अभी 2 महीने से ज्यादा लगेंगे, यानी दिसंबर लास्ट तक ही ये शुरू हो पाएगा। इसके पीछे की वजह- उद्घाटन के बाद इसे ORAT टेस्ट से गुजरना होगा। इसमें चेक-इन, बैगेज, सिक्योरिटी और एयर ट्रैफिक सिस्टम की असली हालात में जांच होती है। इसका मकसद यह है कि पहले दिन से ही उड़ानें सुरक्षित और बिना परेशानी के संचालित हो।
पीएम मोदी मेट्रो लाइन-3 का उद्घाटन करेंगे

PM बुधवार को ₹37,270 करोड़ लागत में बनी मेट्रो लाइन-3 (Aqua Line) का उद्घाटन भी करेंगे। यह मुंबई की पहली पूरी अंडरग्राउंड मेट्रो लाइन है।
PM मुंबई मेट्रो लाइन-3 के फेज 2B का उद्घाटन भी करेंगे, जो आचार्य अत्रे चौक से कफी पारेड तक फैला है। इसका निर्माण लगभग ₹12,200 करोड़ में हुआ है। इसके साथ ₹37,270 करोड़ लागत में बनी मेट्रो लाइन-3 (Aqua Line) का उद्घाटन भी होगा। यह मुंबई की पहली पूरी अंडरग्राउंड मेट्रो लाइन है।
‘मुंबई वन’ एप और स्किल ट्रेनिंग प्रोग्राम भी लॉन्च करेंगे
पीएम मोदी “मुंबई वन” नाम का मोबिलिटी एप लॉन्च करेंगे, जो मेट्रो, मोनोरेल, बस और रेलवे सेवाओं को जोड़ेगा। एप से यात्री डिजिटल टिकट बुकिंग, यात्रा अपडेट और सुरक्षा सुविधा पाएंगे। साथ ही STEP स्किल ट्रेनिंग प्रोग्राम शुरू होगा, जिसमें 2,500 बैच होंगे, महिलाओं और नई तकनीकों में प्रशिक्षण शामिल होगा, जिससे रोजगार और कौशल वृद्धि होगी।
———————————————