नीमच में शुरू हुई आधुनिक डायल 112 सेवा: 12 वाहनों को आईजी और एसपी ने दिखाई हरी झंडी, जीपीएस से होगी लोकेशन ट्रैकिंग – Neemuch News


डायल 112 सेवा की औपचारिक शुरुआत जिले में शुक्रवार से हो गई है।

नीमच जिले में डायल 112 सेवा की औपचारिक शुरुआत शुक्रवार से हो गई है। मध्यप्रदेश शासन और पुलिस मुख्यालय भोपाल की पहल पर यह शुरू की गई। इस सेवा की शुरुआत आईजी उमेश जोगा और एसपी अंकित जायसवाल ने पुलिस कंट्रोल रूम से 12 विशेष वाहनों को हरी झंडी दिखाकर की।

.

इमरजेंसी में तुरंत सेवाएं देगा वाहन

डायल 112 सेवा का मकसद इमरजेंसी में पुलिस की त्वरित प्रतिक्रिया सुनिश्चित करना है। इसका इस्तेमाल सड़क दुर्घटनाओं, प्राकृतिक आपदाओं, महिला सुरक्षा, आगजनी और अन्य आकस्मिक घटनाओं में तुरंत मदद के लिए किया जाएगा।

वाहन और उनकी विशेषताएं

इन 12 वाहनों को आधुनिक तकनीकों और जरूरी संसाधनों से लैस किया गया है—

  • GPS ट्रैकिंग सिस्टम: कंट्रोल रूम से रियल-टाइम लोकेशन की निगरानी।
  • रेडियो और संचार उपकरण: तुरंत सूचना का आदान-प्रदान होगा
  • प्राथमिक उपचार किट, सायरन, स्ट्रेचर, रस्सी, और कटर जैसे रेस्क्यू टूल्स मौजूद हैं।

आईजी और एसपी ने वाहनों की पूजा-कर शुरुआत की।

एसपी बोले-समय पर मिलेगी लोगों को मदद

पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल ने बताया कि घायलों को तुरंत इलाज मिलेगा। आपात स्थिति में सहायता तेजी से पहुंचेगी। पुलिस और नागरिकों के बीच भरोसा और संवाद मजबूत होगा।एसपी अंकित जायसवाल का कहना है कि डायल 112 सेवा से पुलिस की सुलभता और जवाबदेही दोनों बढ़ेगी।यह पहल नीमच में सुरक्षा और सेवा के एक नए युग की शुरुआत के रूप में देखी जा रही है।



Source link