भिवानी में राष्ट्रव्यापी हड़ताल का मिला-जुला असर:  ट्रेड यूनियन और विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन, कांग्रेस का समर्थन, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी – Bhiwani News

भिवानी में राष्ट्रव्यापी हड़ताल का मिला-जुला असर: ट्रेड यूनियन और विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन, कांग्रेस का समर्थन, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी – Bhiwani News




भिवानी में राष्ट्रव्यापी हड़ताल में विभिन्न ट्रेड यूनियन और विभागों के कर्मचारियों ने लिया हिस्सा। राष्ट्रव्यापी हड़ताली कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वहीं इस राष्ट्रव्यापी हड़ताल में कांग्रेस पार्टी ने भी अपना समर्थन दिया। भिवानी के नेहरू पार्क में इकट्ठा हुए। उन्होंने सरकार की नीतियों के खिलाफ विरोध जताया। अखिल भारतीय किसान सभा उपप्रधान कामरेड ओमप्रकाश, AIUTUC जिला सचिव राजकुमार, SKS जिला सेक्रेटरी धर्मबीर भाटी, सीटू जिला सचिव अनिल, कांग्रेस वरिष्ठ नेता नरेश तंवर, कांग्रेस के ग्रामीण अध्यक्ष अनिरुद्ध चौधरी, कांग्रेस शहरी अध्यक्ष प्रदीप गुलिया आदि ने कहा कि सरकार की गलत नीतियों के कारण यह हड़ताल करनी पड़ रही है।
विभिन्न विभागों के कर्मचारियों और ट्रेड यूनियन के प्रधानों ने कहा कि सरकार ने हर वर्ग के लिए जन विरोधी फैसले लाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि आज विभागों के कर्मचारी, मजदूर, आशा वर्कर सभी सरकार की जन विरोधी नीतियों से परेशान है। जिसके विरोध में सभी ट्रेड यूनियन और विभिन्न विभागों के कर्मचारी ने राष्ट्रव्यापी हड़ताल में हिस्सा लिया और विरोध जताया। उन्होंने कहा कि अगर सरकार ने उनकी मांगों को नहीं माना तो देश भर में बड़ा प्रदर्शन करेंगे। और सरकार को झुकने का काम करेंगे। सीपीआईएम ने निकाला जुलूस भिवानी में माक्र्सवादी कम्यूनिस्ट पार्टी भिवानी जिला कमेटी ने केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर होने वाली राष्ट्रीय हड़ताल में हड़ताली मजदूरों व कर्मचारियों के जुलूस में शामिल हुए। माकपा कार्यकर्ता ठाकुर बीर सिंह पार्क में एकत्रित हुए तथा सभा की। जिसकी अध्यक्षता पार्टी जिला सचिव मंडल सदस्य करतार ग्रेवाल ने की। बसों के संचालन पर कम असर दिखा भिवानी में ट्रेड यूनियनों द्वारा मांगों व मुद्दों को लेकर राष्ट्रव्यापी हड़ताल के बाद रोडवेज परिवहन की बसें चली। अधिकारियों का दावा है कि ऐलान के चलते कर्मचारियों की छुट्टी रद्द की गई है। जिसके चलते बस परिवहन सेवा जारी रही। मौके पर हड़ताल के मद्देनजर पुलिस बल भी तैनाती रहा। एसडीएम मनोज दलाल सहित ड्यूटी मजिस्ट्रेट तथा पुलिस अधिकारी ने बनाई कानून एवं शांति व्यवस्था भिवानी के कर्मचारियों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल के मद्देनजर डीसी साहिल गुप्ता द्वारा हरियाणा राज्य परिवहन निगम के डिपो और सब डिपो पर कानून और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए एसडीएम मनोज दलाल सहित नियुक्त ड्यूटी मजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारी बुधवार रातभर तैनात रहे। अधिकारियों ने शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पहरेदार बनकर पूरी रात निगरानी की। हड़ताल के दौरान जिलाधीश ने जिला में हरियाणा राज्य परिवहन निगम के मैन बस स्टैंड, भिवानी, सब-डिपो लोहारू सब-डिपो तोशाम, हरियाणा रोडवेज के कार्यशाला परिसर, लोहारू उप-डिपो और तोशाम उप-डिपों व कार्यशाला परिसर के दो किलोमीटर की परिधि के अंदर कानून और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 के तहत धारा 163 लागू की गई। जिसमें किसी भी प्राईवेट व्यक्ति के लाठी-डंडे, तलवार गंडासी, आग्नेय शस्त्र, किसी भी प्रकार के घातक हथियार लेकर चलने व खुले पेट्रोल, डीजल की बोतल/केन इत्यादी लेकर चलने पर पाबंदी लगाई गई।



Source link

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

Related Post

आज का मौषम
Live Cricket
आज का राशिफल
लाइव शेयर मार्केट