बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी बुधवार सुबह पटना के AN कॉलेज पहुंचे, जहां उन्होंने बतौर प्रोफेसर पॉलिटिकल साइंस का क्लास लिया। खास बात यह रही कि जिस बिल्डिंग का निर्माण उन्होंने मंत्री रहते कराया था, उसी में आज वे पढ़ाने पहुंचे। क्लास लेने से पहले अ
.
जब उनसे पूछा गया कि जिस बिल्डिंग को उन्होंने बनवाया, उसी में पढ़ाने आना कैसा लग रहा है, तो उन्होंने इसे महादेव का आशीर्वाद बताया।
देखिए मंत्री अशोक चौधरी की एएन कॉलेज पहुंचने की तस्वीर…
एएन कॉलेज पहुंचते ही कॉलेज स्टाफ ने मंत्री अशोक चौधरी का स्वागत किया।

मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि लंबे समय बाद क्लास लेने को लेकर थोड़े नर्वस हैं।
‘थोड़ा नर्वस और एंजायटी भी है’ मंत्री ने बताया कि उन्होंने 1991 में मास्टर्स किया था और अब 2026 में फिर से पढ़ाने का मौका मिला है। इतने लंबे समय बाद क्लास लेने को लेकर वे थोड़े नर्वस और एंजायटी महसूस कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि 1991 के बाद से उन्होंने पॉलिटिकल साइंस की पढ़ाई नियमित रूप से नहीं की है, इसलिए पढ़ाना थोड़ा चुनौतीपूर्ण है, लेकिन उन्होंने पहले ही विभागाध्यक्ष (HOD) से सिलेबस ले लिया था। उसी के अनुसार तैयारी कर क्लास लेने पहुंचे हैं।