मेसी ने वंतारा देखा, भारतीय संस्कारों के गवाह बने, PHOTOS:  अनंत अंबानी ने घुमाया वाइल्डलाइफ सेंटर; शेर के बच्चे का नाम रखा ‘लियोनेल’

मेसी ने वंतारा देखा, भारतीय संस्कारों के गवाह बने, PHOTOS: अनंत अंबानी ने घुमाया वाइल्डलाइफ सेंटर; शेर के बच्चे का नाम रखा ‘लियोनेल’

  • Hindi News
  • National
  • Messi Visits Vantara Center | Anant Ambani Wildlife Tour | Lion Cub Named ‘Lionel’

गांधीनगर2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

वर्ल्ड फुटबॉल स्टार लियोनेल मेसी ने गुजरात के जामनगर में अनंत अंबानी के वाइल्डलाइफ़ रेस्क्यू और संरक्षण केंद्र वंतारा का दौरा किया। यहां मेसी ने पारंपरिक भारतीय रीति-रिवाजों में हिस्सा लिया और प्रकृति व जीव-जंतुओं के प्रति सम्मान से जुड़ी सनातन धर्म की परंपराओं को करीब से महसूस किया। उनके साथ लुइस सुआरेज और रोड्रिगो डि पॉल भी मौजूद थे।

अनंत अंबानी ने मेसी और उनकी टीम का भव्य स्वागत किया। फूलों की वर्षा, लोक संगीत और आरती के साथ उनका सम्मान किया गया। यहां उन्होंने अम्बे माता पूजा, गणेश पूजा, हनुमान पूजा और शिव अभिषेक में हिस्सा लिया और विश्व शांति के लिए प्रार्थना की।

वंतारा केंद्र का दौरा करते हुए मेसी ने बाघ, शेर, हाथी और अन्य बचाए गए वन्यजीवों को देखा। उन्होंने हर जीव के लिए बनाए गए आधुनिक केयर सेंटर और हॉस्पिटल भी देखे।

8 तस्वीरों में देखें मेसी की वंतारा विजिट…

लियोनेल मेसी ने लुइस सुआरेज और रोड्रिगो डि पॉल वंतारा घूमा।

लियोनेल मेसी ने लुइस सुआरेज और रोड्रिगो डि पॉल वंतारा घूमा।

मेसी ने अनंत अंबानी के साथ मंदिर में आरती की।

मेसी ने अनंत अंबानी के साथ मंदिर में आरती की।

आरती के बाद मेसी ने भगवान के मूर्ती के सामने माथा टेका।

आरती के बाद मेसी ने भगवान के मूर्ती के सामने माथा टेका।

वंतारा में रखे सफेद बाघ के साथ मेसी ने तस्वीर खिंचवाई।

वंतारा में रखे सफेद बाघ के साथ मेसी ने तस्वीर खिंचवाई।

वंतारा में रखे गए बबर शेर को देखते मेसी, लुइस सुआरेज और रोड्रिगो डि पॉल।

वंतारा में रखे गए बबर शेर को देखते मेसी, लुइस सुआरेज और रोड्रिगो डि पॉल।

वंतारा में मेसी ने जिराफ को चारा भी खिलाया।

वंतारा में मेसी ने जिराफ को चारा भी खिलाया।

मेसी ने वंतारा में मौजूद शेर को करीब से देखा।

मेसी ने वंतारा में मौजूद शेर को करीब से देखा।

लियोनेल मेसी ने वंतारा में फुटबॉल भी खेली।

लियोनेल मेसी ने वंतारा में फुटबॉल भी खेली।

क्या है वंतारा?

वंतारा का यह केंद्र अनंत अंबानी की पर्यावरण संरक्षण के प्रति पहल का हिस्सा है। यहां विभिन्न महाद्वीपों से बचाए गए जंगली जानवरों की देखभाल की जाती है।

शेर के बच्चे का नाम लियोनल रखा, हाथी के बच्चे के साथ फुटबॉल खेली

मेसी के साथ अनंत और राधिका अंबानी ने एक शेर के बच्चे का नाम लियोनेल रखा। मेसी ने एक बचाए गए हाथी के बच्चे मानिकलाल के साथ फुटबॉल खेली। यह बच्चा अपनी मां प्रतिमा के साथ कुछ साल पहले श्रम उद्योग से बचाया गया था।

——————

ये खबर भी पढ़ें…

मेसी के टूर ऑर्गनाइजर को जमानत नहीं:14 दिन की कस्टडी में भेजा; जांच पैनल और गवर्नर स्टेडियम पहुंचे, नाराज फैंस ने तोड़-फोड़ की थी

अर्जेंटीना के फुटबॉल आइकन लियोनेल मेसी के इंडिया टूर के ऑर्गनाइजर सताद्रु दत्ता को जमानत नहीं मिली है। बिधाननगर कोर्ट ने मेसी के GOAT इंडिया टूर 2025 के प्रमोटर और आयोजक सताद्रु दत्ता को 14 दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया है। सताद्रु पर इवेंट में मिसमैनेजमेंट के आरोप हैं। पब्लिक प्रॉसिक्यूटर ने कोर्ट में कस्टडी की मांग करते हुए कुछ कॉन्स्टेबलों को चोट लगने और मेसी के मैदान में आने पर भीड़ को मैनेज करने में हुई दिक्कतों का हवाला दिया था। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…

Source link

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

Related Post

आज का मौषम
Live Cricket
आज का राशिफल
लाइव शेयर मार्केट