सिंगोड़ी में 19 को मास्टर सलीम का जागरण: हिंदू नववर्ष पर पटेल ग्राउंड में आयोजन; 10 हजार श्रद्धालु पहुंचेंगे – Chhindwara News




छिंदवाड़ा जिले के ग्राम सिंगोड़ी स्थित पटेल ग्राउंड में हिंदू नववर्ष के अवसर पर 19 मार्च को विशाल देवी जागरण का आयोजन किया जाएगा, जहां प्रसिद्ध भजन गायक मास्टर सलीम माता रानी के भजनों की प्रस्तुति देंगे और इसकी तैयारियां तेज कर दी गई हैं। मां वैष्णोदेवी जागरण समिति और वैष्णवी फैंस क्लब द्वारा यह आयोजन लगातार 16वें वर्ष किया जा रहा है। समिति के अध्यक्ष और स्थानीय युवा नेता सोनू सरसवार ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी भव्य स्तर पर जागरण आयोजित किया जा रहा है। 10 हजार से अधिक लोगों के पहुंचने की उम्मीद आयोजन समिति के मुताबिक इस बार कार्यक्रम में 10 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। जागरण के दौरान पूरी रात माता रानी के भजन गूंजेंगे और श्रद्धालु भक्ति में लीन रहेंगे। महिलाओं के लिए बैठने की अलग व्यवस्था कार्यक्रम स्थल पर भव्य साउंड सिस्टम और रंग-बिरंगी लाइटिंग की व्यवस्था की जा रही है। श्रद्धालुओं के बैठने के लिए विशेष व्यवस्था की जा रही है, जिसमें महिलाओं के लिए अलग से बैठने की सुविधा भी रखी जाएगी। पहले भी आ चुके हैं कई बड़े कलाकार समिति के अनुसार पिछले वर्षों में जागरण में कई प्रसिद्ध भजन और सूफी गायकों ने प्रस्तुति दी है। इनमें नरेंद्र चंचल, लखबीर सिंह लखा, अनुराधा पाउडवाल, ऋचा शर्मा, शहनाज़ अख्तर, सोनू कक्कर और आदित्य नारायण जैसे कलाकार शामिल हो चुके हैं।



Source link