मलयालम एक्ट्रेस का आरोप- कांग्रेस विधायक ने होटल में बुलाया:  आपत्तिजनक मैसेज किए; राहुल का यूथ कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा, पार्टी ने जांच शुरू की

मलयालम एक्ट्रेस का आरोप- कांग्रेस विधायक ने होटल में बुलाया: आपत्तिजनक मैसेज किए; राहुल का यूथ कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा, पार्टी ने जांच शुरू की


  • Hindi News
  • National
  • Malayalam Actress Vs Congress MLA; Model Rini Ann George Hotel Controversy

तिरुवनंतपुरम21 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मलयालम एक्ट्रेस रीनी ऐन जॉर्ज ने केरल कांग्रेस के युवा नेता और पलक्कड़ से विधायक राहुल ममकुट्टाथिल पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि विधायक ने उन्हें आपत्तिजनक मैसेज भेजे और होटल बुलाने की कोशिश की।

हालांकि, ममकुट्टाथिल की ओर से फिलहाल इस मामले पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। आरोपों के बाद विपक्ष के भारी दबाव के बीच पलक्कड़ विधायक ने गुरुवार को केरल यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया।

कांग्रेस पार्टी ने विधायक के खिलाफ आंतरिक जांच भी शुरू कर दी है। बीजेपी और सीपीआई (एम) की युवा इकाई डीवाईएफआई ने विधायक ममकुट्टाथिल के इस्तीफे की मांग की है।

केरल कांग्रेस विधायक दल के नेता वीडी सतीशन ने कहा कि ऐसे मामले में पार्टी किसी को भी माफ नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि फिलहाल औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं हुई है, लेकिन आरोप गंभीर हैं इसलिए जांच होगी।

रीनी बोलीं- कांग्रेस नेता तीन साल से खराब व्यवहार कर रहे

बुधवार को एक्ट्रेस रीनी ने कहा था- ‘मैं सोशल मीडिया के माध्यम से उस राजनेता के संपर्क में आई थी। उसका अनुचित व्यवहार तीन साल पहले शुरू हुआ था, जब मुझे पहली बार उससे आपत्तिजनक संदेश मिले थे।’ उन्होंने कहा था कि इस विवाद के बाद से ही वह भारी साइबर हमलों और ऑनलाइन ट्रोलिंग का सामना कर रही हैं।

रीनी ने कहा कि उनका मकसद मीडिया में सुर्खियां बटोरना नहीं, बल्कि एक आपराधिक मानसिकता वाले नेता को बेनकाब करना है। उनका कहना है कि बुधवार रात से कई महिलाओं ने उनसे संपर्क किया और बताया कि उनके साथ भी उसी नेता ने गलत हरकत की थी।

सतीशन बोले- बुलिंग करने वालों पर कार्रवाई होगी

वी.डी. सतीशन ने कहा कि सीपीआई(एम) से जुड़े कुछ ग्रुप अभिनेत्री पर साइबर बुलिंग कर रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर इस मामले में कोई कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल पाया गया, तो उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

—————————————

ये खबर भी पढ़ें…

मलयालम एक्ट्रेस बोलीं- एक्टर-डायरेक्टर कमरे में बुलाते हैं, एडजस्ट करो या इंडस्ट्री छोड़ो

मलयालम सिनेमा की एक्ट्रेस वेदिका का ये पहला बुरा अनुभव था। तब तक उन्हें पता भी नहीं था कि कास्टिंग काउच क्या होता है, लेकिन शुरुआत में ही उनका इससे वास्ता पड़ गया। 19 अगस्त को मलयालम सिने इंडस्ट्री में सेक्शुअल हैरेसमेंट पर आई हेमा कमेटी की रिपोर्ट में वेदिका जैसी सैकड़ों एक्ट्रेस का दर्द सामने आ गया। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…



Source link

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

Related Post

आज का मौषम
Live Cricket
आज का राशिफल
लाइव शेयर मार्केट