- Hindi News
- National
- Maharashtra civic polls live update BMC Uddhav thackeray raj thackeray devendra fadnavis eknath shinde bjp shiv sena ubt aimim congress
मुंबई8 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
मंगलवार को महाराष्ट्र निकाय चुनाव के लिए प्रचार थम गया। 15 जनवरी को वोट डाले जाएंगे।
महाराष्ट्र निकाय चुनाव के आखिरी दिन देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि मैं राज ठाकरे को बताना चाहता हूं कि उद्धव ठाकरे ने राज्य में हिंदी भाषा को अनिवार्य बनाने के फैसले लिए। उन्होंने कहा कि मुझ पर कमेंट करने के बजाय आपको उनसे पूछना चाहिए कि असली सच्चाई क्या है।
वहीं, एक दिन पहले यानी सोमवार को महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शिवसेना (UBT) अध्यक्ष उद्धव ठाकरे पर निशाना साधते हुए उन्हें मराठी मानुष की दुर्दशा के लिए जिम्मेदार ठहराया।
शिंदे ने पूछा कि 25 सालों में जब BMC में उनकी सत्ता थी, उन्होंने क्या किया। गौरतलब है कि दो गुटों में बंटने से पहले शिवसेना ने 1997 से 2022 तक BMC को नियंत्रित किया।
इसी के साथ मंगलवार को महाराष्ट्र में BMC समेत 29 नगर निगमों के चुनाव के लिए प्रचार थम गया। इन सभी सीटों पर 15 जनवरी को वोटिंग होनी है।
चुनाव में 15 हजार से ज्यादा उम्मीदवार मैदान में हैं। अकेले BMC में कुल 227 वार्ड हैं, जहां 1700 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। वोटिंग का रिजल्ट 16 जनवरी को आएगा।

मुंबई में 32 सीटों पर BJP-शिंदे सेना और ठाकरे सेना-MNS के बीच सीधा मुकाबला
मुंबई नगर निकाय की 227 सीटों में से 32 सीटों पर BJP-शिवसेना गठबंधन और शिवसेना (UBT)-महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के बीच सीधा मुकाबला होगा। यह स्थिति इसलिए बनी है क्योंकि कांग्रेस-बहुजन वंचित अघाड़ी (VBA) गठबंधन ने इन सीटों पर कोई उम्मीदवार नहीं उतारा है।
कांग्रेस ने अब तक मुंबई में 143 उम्मीदवारों की घोषणा की है। VBA के 46 सीटों पर चुनाव लड़ने और वामपंथी दलों और राष्ट्रीय समाज पार्टी सहित अन्य सहयोगियों को छह सीटें दी गई है। यानी कांग्रेस के नेतृत्व वाले गठबंधन ने 195 सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं।
इससे 32 सीटें बिना तीसरे मोर्चे के उम्मीदवार के रह जाती हैं, जिससे वोटों का बंटवारा नहीं होगा।
BMC चुनाव क्यों है साख का सवाल
- BMC चुनाव सिर्फ नगर निगम का नहीं, बल्कि मुंबई की सत्ता हासिल करने की लड़ाई है। इसलिए यह महायुति और महाविकास अघाड़ी के लिए साख का सवाल है।
- 74,000 करोड़ रुपए के बजट वाली एशिया की सबसे बड़ी सिविक बॉडी BMC पर बिना बंटे शिवसेना ने (1997-2017) तक राज किया था। तब BJP उसकी सहयोगी थी।
- मुंबई नगर निगम का बजट गोवा, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नगालैंड, सिक्किम और त्रिपुरा के बजट से भी बड़ा है।
- यही कारण है कि भाजपा, उद्धव ठाकरे की शिवसेना, एकनाथ शिंदे की शिवसेना, कांग्रेस, शरद पवार और अजीत पवार अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिश कर रही हैं।
जिला परिषद और पंचायत समिति के चुनाव फरवरी में
राज्य चुनाव आयोग ने मंगलवार को बताया कि महाराष्ट्र की 12 जिला परिषदों और 125 पंचायत समितियों में 5 फरवरी को चुनाव होंगे। अधिकारी ने बताया कि वोटों की गिनती 7 फरवरी को होगी।
————-
ये खबर भी पढ़ें…
राज ठाकरे बोले- यूपी-बिहार वाले महाराष्ट्र में हिंदी न थोपें, वरना लात मारूंगा

मनसे चीफ राज ठाकरे ने BMC चुनाव प्रचार के दौरान रविवार को मुंबई में जनसभा की। इस दौरान उन्होंने मराठी एकता का आह्वान किया और कहा कि राज्य की भाषा, जमीन और पहचान पर खतरा है। राज बोले- उत्तर प्रदेश और बिहार से आए लोगों को महाराष्ट्र में हिंदी थोपने की कोशिश नहीं करनी चाहिए। मुझे किसी भाषा से नफरत नहीं है, लेकिन अगर इसे थोपने की कोशिश करोगे तो मैं आपको लात मारूंगा। पढ़ें पूरी खबर…



