महाराष्ट्र-7 साल की बच्ची का रेप-मर्डर, आरोपी गिरफ्तार: दो साल पहले भी बच्ची का रेप-मर्डर किया था; दो महीने पहले कोर्ट से भागा था


  • Hindi News
  • National
  • Maharashtra Rape Murder Accused On The Run Kills 7 Year old Girl In Thane District

भिवंडी7 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

तस्वीर 20 सितंबर, 2023 की है, जब आरोपी को 6 साल की बच्ची के रेप-मर्डर मामले में बिहार के मधुबनी से गिरफ्तार किया गया था।

महाराष्ट्र के ठाणे जिले के भिवंडी में 33 साल के एक पावरलूम मजदूर ने पड़ोस में रहने वाली सात साल की एक बच्ची के साथ रेप किया और गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। फिर बच्ची के शव को एक बोरे में बंद करके भाग गया। घटना 1 अक्टूबर की है। पुलिस ने शनिवार को इसकी जानकारी दी।

आरोपी ने इसी पैटर्न पर साल 2023 में रेप-मर्डर की एक और घटना को अंजाम दिया था। तब उसने भिवंडी में ही छह साल की बच्ची के साथ हैवानियत की और फिर उसकी जान ले ली थी। उस मामले में वह जेल में था। दो महीने पहले अदालत से पेशी के दौरान भाग गया था।

पुलिस ने उसे 1 अक्टूबर को घटनास्थल से दो किलोमीटर दूर फिर से गिरफ्तार कर लिया। वह घटना को अंजाम देने के बाद बिहार के मधुबनी स्थित अपने घर भागने की कोशिश कर रहा था। अदालत ने उसे आठ दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया है।

आरोपी 6 साल की बच्ची के रेप-मर्डर मामले में 2023 से ठाणे सेंट्रल जेल में बंद था।

आरोपी 6 साल की बच्ची के रेप-मर्डर मामले में 2023 से ठाणे सेंट्रल जेल में बंद था।

3 दिन पहले ही पड़ोस के घर में रहने आया था आरोपी पुलिस ने बताया कि आरोपी तीन दिन पहले ही बच्ची के घर के बगल वाले घर में रहने आया था। घटना वाले दिन जब बच्ची पब्लिक टॉयलेट का इस्तेमाल करने के लिए बाहर निकली, तो आरोपी ने उसे खाने का लालच देकर अपने घर के अंदर ले आया।

फिर उसने बच्ची से रेप के बाद उसका उसका गला घोंट दिया, और फरार हो गया। बच्ची के वापस घर नहीं लौटने पर उसके माता-पिता ने खोज शुरू की। शाम को, उन्होंने देखा कि आरोपी का घर बाहर से बंद था। उन्होंने खिड़की से अपनी बेटी का मग देखा।

इसके बाद घर का दरवाजा तोड़ा गया। घर की तलाशी ली गई तो एक बोरे में बच्ची का शव मिला। बच्ची के शव को लेकर माता-पिता अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने बताया कि रेप के बाद उसकी हत्या कर दी गई है।

बच्ची के शरीर के कई हिस्सों पर खरोंच के निशान थे, जिससे पता चलता है कि उसने खुद को बचाने की कोशिश की थी। पुलिस ने कहा कि उस घर के मालिक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी, जिसने पुलिस को सूचित किए बिना आरोपी को किराए पर कमरा दिया था।

2023 में भी आरोपी ने खाने का लालच देकर बच्ची को बुलाया था पुलिस ने बताया कि आरोपी ने सितंबर 2023 में भी एक बच्ची का इसी तरह रेप-मर्डर किया था। तब भी उसने छह साल की बच्ची को खाने का लालच देकर बुलाया गया था, उसके साथ रेप किया, गला घोंट दिया गया और एक बंद कमरे में बाल्टी में उसका शव छोड़ कर भाग गया था।

बाद में पुलिस ने उसे बिहार से गिरफ्तार किया था। तब से वह ठाणे सेंट्रल जेल में बंद था। हालांकि, इस अगस्त में सुनवाई से पहले ही वह कोर्ट कैंपस से फरार हो गया था। उसे ले जाने वाले छह पुलिस कांस्टेबलों को लापरवाही के आरोप में निलंबित कर दिया गया था।

………………………….

ये खबर भी पढ़ें…

कमरे में सेक्स टॉय-पोर्न सीडी, हनीट्रैप की साजिश, स्टूडेंट्स के साथ सोने की डिमांड, चैतन्यानंद दोस्तों को भी पार्टनर दिलाता था

पहले एक इंस्टीट्यूट की लड़कियों के साथ अश्लील चैट्स सामने आई। फिर कमरे से सेक्स टॉय और 5 पोर्न सीडी मिलीं। दिल्ली के वसंत कुंज में श्रीसीम के पूर्व हेड स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती को लेकर दिल्ली पुलिस रोज नए खुलासे कर रही है। करोड़ों के फर्जीवाड़े के अलावा चैतन्यानंद पर इंस्टीट्यूट की ही 17 स्टूडेंट्स ने यौन शोषण का आरोप लगाया है। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…



Source link