भोपाल के MANIT कैंपस में 22 January से शुरू होने वाला मैफिक एक्स टेक्नोसर्च 2026 छात्रों की एनर्जी और क्रिएटिव टैलेंट का बड़ा प्लेटफॉर्म बनने जा रहा है। 4 दिन तक चलने वाला यह आयोजन टेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग, फाइनेंस, ई-स्पोर्ट्स, फोटोग्राफी, ऑटो-मोबाइल्स और कल्चरल एक्टिविटीज को एक साथ जोड़ेगा। इस फेस्ट में इन्नो-फेस्ट से लेकर फिन-स्पार्क, ऑटो-एक्सपो से लेकर साइंस मॉडल शोकेस और रात में गिग-ए-नाइट जैसे इवेंट्स शामिल रहेंगे। यह आयोजन पूरी तरह स्टूडेंट सोसाइटीज द्वारा लीड किया जा रहा है। जो कैंपस में इनोवेशन, टीम-वर्क और कम्युनिटी इम्पैक्ट का अनुभव कराने वाला है। इनोवेशन, इंजीनियरिंग और कम्युनिटी आउटरीच प्रोग्राम तक
22 से 25 January तक चलने वाले इस फेस्ट का उद्देश्य टेक्निकल नॉलेज को क्लासरूम से बाहर वास्तविक मॉडल और प्रोजेक्ट के रूप में दिखाना है। आयोजकों सिदार्थ के अनुसार इंजीनियरिंग केवल थ्योरी या एग्जाम का विषय नहीं बल्कि समस्या-समाधान, डिजाइन-थिंकिंग और सामाजिक जुड़ाव का माध्यम है। इस फेस्ट में टेक इवेंट्स, कल्चरल नाइट्स और आउटरीच प्रोग्राम तीनों एक साथ देखने को मिलेंगे। शुरुआत थिंक इंडिया के साथ
22 जनवरी को ओपनिंग डे पर थिंक इंडिया का इन्नो-फेस्ट 3.0 आयोजित होगा, जिसमें राष्ट्र-केंद्रित इनोवेशन पर एक्सपर्ट-टॉक्स, डिस्कशन और स्टूडेंट-प्रेजेंटेशन होंगे। इसी दिन अरिना रन (बीजीएमआई) ई-स्पोर्ट्स टूर्नामेंट क्वालीफायर से शुरू होगा। फिन-आईटी का फिन-स्पार्क अलग रहेगा, क्योंकि इसमें फाइनेंस गेम्स जैसे स्लैब-ट्रैप, टावर-ऑफ-वेल्थ, डार्ट-फोलियो, केबीसी और ऐक्ट द कंपनी के साथ फिन-टेक हैकाथॉन भी होगा। शाम में रूबरू का गिग-ए-नाइट 14 (22 January) और ए से एनक का नुक्कड़ नाटक तरंग (23 January) छात्रों को सांस्कृतिक अनुभव देगा। पिक्सेल का कोडाक्रोम 20.0 (22–25 January) आर्ट, फोटोग्राफी और शॉर्ट-फिल्म प्रदर्शनी आयोजित करेगा। स्लम एरिया के बच्चों को साइंस मॉडल सिखाएंगे
इस फेस्ट में सामाजिक जुड़ाव को भी जगह दी गई है। आरोहा का आविष्कार (23–24 January) स्लम एरिया के बच्चों को साइंस मॉडल बनाने के लिए मेंटर करेगा। 24 January को इंडियन नॉलेज सिस्टम सेमिनार में राष्ट्रीय संस्थानों से आए विशेषज्ञ शामिल होंगे और स्कूल विजिट भी होगी। वहीं, SAE का ऑटो एक्सपो 2.0 भोपाल सुपर-कार्स क्लब के साथ आयोजित होगा, जिसमें लग्जरी कारें, सुपरबाइक्स और नई ऑटो-टेक देखने को मिलेगी। साथ ही क्विजर्स क्लब का अन्वेषण 23 और 24 January को मिनी-गेम्स चलाएगा। वहीं, 25 January को अल्टिमेट ट्रेजर हंट करवाएगा।
Source link
- Home
- मध्य प्रदेश
- MANIT में 25 January तक मैफिक एक्स टेक्नोसर्च 2026: चार दिन इनोवेशन, ई-स्पोर्ट्स, ऑटो-शो और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का दिखेगा संगम – Bhopal News
MANIT में 25 January तक मैफिक एक्स टेक्नोसर्च 2026: चार दिन इनोवेशन, ई-स्पोर्ट्स, ऑटो-शो और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का दिखेगा संगम – Bhopal News
- Share



