लुधियाना के जनता नगर इलाके में एक मामूली विवाद ने उस समय बड़ा रूप ले लिया जब कुछ युवकों ने एक दुकानदार के घर पर हमला कर दिया। विवाद की जड़ सिर्फ इतनी थी कि दुकानदार ने युवकों को अपनी दुकान के भीतर से शॉर्टकट लेने से मना किया था। आरोप है कि इलाके के गोली गैंग से जुड़े युवकों ने रात के अंधेरे में पीड़ित के घर पर जमकर ईंट-पत्थर बरसाए और जान से मारने की धमकियां दीं। दुकान के रास्ते को लेकर शुरू हुआ था विवाद पीड़ित जिंदर यादव ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि उनकी सक्राप की दुकान गली के बिल्कुल मोड़ पर स्थित है। दुकान के दरवाजे दो तरफ खुलते हैं जिससे गली का कोना कटता है। कुछ दिन पहले कुछ नौजवान बिना इजाजत दुकान के अंदर से होकर दूसरी तरफ निकलने लगे। जब जिंदीर यादव ने उन्हें रोका और कहा कि दुकान के अंदर से रास्ता बनाकर मत जाओ तो वे युवक भड़क गए और बहस करने लगे। पहली रात 15-20 युवकों ने घेरा घर विवाद के बाद उसी रात करीब 10:30 बजे करीब 15 से 20 युवक जिंदीर यादव के घर के बाहर इकट्ठा हो गए। युवकों ने घर को घेरकर गाली-गलौज शुरू कर दी और जमकर धमकियां दीं। पीड़ित ने तुरंत इसकी शिकायत नजदीकी पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई। दो दिन बाद बाइक पर आए हमलावर वीडियो आया सामने पुलिस में शिकायत देने के बावजूद हमलावरों के हौसले पस्त नहीं हुए। दो दिन बाद रात के समय फिर से तीन युवक बाइक पर सवार होकर आए। उन्होंने आते ही घर पर ईंटें मारनी शुरू कर दीं। इस पूरी घटना का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें हमलावर बेखौफ होकर पत्थरबाजी करते और गालियां देते नजर आ रहे हैं। इलाके में गोली गैंग की चर्चा पीड़ित पक्ष का कहना है कि हमला करने वाले युवक इलाके में गोली गैंग के नाम से मशहूर हैं और आए दिन लोगों को डराते-धमकाते रहते हैं। पुलिस कर रही आरोपियों की तलाश मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना नंबर 6 की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज और पीड़ित द्वारा दिए गए वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही दोषियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Source link
लुधियाना दुकान के अंदर से निकलने पर टोकाना पड़ा महँगा: सक्रप कारोबारी के घर पर बरसाईं ईंटें वीडियो पुलिस कर रहीं जांच – Ludhiana News
- Share



