लुधियाना एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक से 18 करोड़ की धोखाधड़ी:  मोदी सॉल्वैक्स और एमजीएम सॉल्वैक्स के मालिकों पर केस दर्ज – Ludhiana News

लुधियाना एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक से 18 करोड़ की धोखाधड़ी: मोदी सॉल्वैक्स और एमजीएम सॉल्वैक्स के मालिकों पर केस दर्ज – Ludhiana News



लुधियाना के पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करोड़ों रुपये के बैंक लोन घोटाले का पर्दाफाश किया है। थाना नंबर 5 की पुलिस ने एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक की शिकायत पर शहर की जानी-मानी फर्म ‘मोदी सॉल्वैक्स’ और ‘एमजीएम सॉल्वैक्स’ से जुड़े आधा दर्जन लोगों के खिल

.

तीन संपत्तियां गिरवी रखकर लिया था भारी-भरकम लोन

बैंक के अधिकृत प्रतिनिधि गौरव गुप्ता द्वारा पुलिस को दी गई शिकायत (PGD 632104/631349) के अनुसार, आरोपियों ने अपनी दो फर्मों के नाम पर बैंक से करोड़ों का लोन लिया था। जांच में सामने आया कि मोदी सॉल्वैक्स (Modi Solvex): इस फर्म के नाम पर आरोपियों ने 9,55,96,000 रुपये का लोन लिया।एमजीएम सॉल्वैक्स (MGM Solvex): इस फर्म के नाम पर बैंक से 8,44,04,000 रुपये की क्रेडिट सुविधा हासिल की गई।लोन लेने के लिए आरोपियों ने अपनी तीन अचल संपत्तियां बैंक के पास गिरवी रखी थीं। बैंक का आरोप है कि लोन की राशि हड़पने की नीयत से आरोपियों ने न तो किश्तें चुकाईं और न ही बैंक के साथ किए गए अनुबंध का पालन किया।

पुलिस ने बैंक अधिकारी गौरव गुप्ता के बयानों के आधार पर आशीष मोदी,सारिका मोदी,अनुभव मोदी ,रोहिणी मोदी,साहिल मोदी,विजय कुमार मोदी नामजद किया है

थाना नंबर 5 की पुलिस ने इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की सख्त धारा 316(2): अमानत में खयानत धारा 318(4): धोखाधड़ी,धारा 61(2): आपराधिक साजिश के तहत केस दर्ज किया है

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह मामला काफी समय से जांच के अधीन था। बैंक द्वारा दी गई शिकायतों की गहनता से पड़ताल करने के बाद पाया गया कि आरोपियों ने सोची-समझी साजिश के तहत बैंक को वित्तीय नुकसान पहुंचाया है। फिलहाल पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है और इनके बैंक खातों व गिरवी रखी संपत्तियों के दस्तावेजों को खंगाला जा रहा है।



Source link

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

Related Post

आज का मौषम
Live Cricket
आज का राशिफल
लाइव शेयर मार्केट