रेवाड़ी के गांव गोकलगढ़ में चोरों ने तीन दुकानों के ताले तोड़कर लाखों का सामान चोरी कर लिया। एक रात में तीन दुकानों के ताले टूटने से ग्रामीणों विशेषकर दुकानदारों में रोष है। ग्रामीण पुलिस और सरपंच के कहने पर भी सर्दी के मौसम में ठीकरा पहरा लगाने को तैयार नहीं है। पुलिस का कहना है कि थाने के करीब 70 फीसदी गांवों में ग्रामीण ठीकरा पहरा लगा रहे हैं। जहां सर्दी के मौसम में चोरी की कोइ वारदात नहीं हुई है। जिन गांवों में ठीकरी पहरा नहीं लग रहा है, वहां असामाजिक तत्व मौका पाकर ऐसी वारदाते हो रही हैं।
सुनार और परचून की दुकान में चोरी
चोरों ने मंगलवार-बुधवार की रात गांव में बस अड्डे पर एक के बाद एक तीन दुकानों के ताले तोड़े। चोर एक स्वर्णकार की दुकान का ताला तोड़कर लाखों रुपये का गहने चुरा लिए। चोरों ने एक परचून की दुकान का ताला तोड़ा और वहां से हजारों रुपए का सामान चुरा लिया। चोरों ने एक डॉक्टर के क्लीनिक का ताला भी तोड़ा, परंतु वहां से चोरी की सूचना नहीं है। इन गांवों लग रहे ठीकरी पहरे
सदर थाना क्षेत्र के गांव लिसाना,बूढपुर, मांड्या खुर्द, बोढ़िया कमालपुर, बीकानेर, भूरथल ठेठर, जाट भूरथल, गंगायचा जाट, गगांयचा अहीर, काकोड़िया , चिल्लर और रसूली सहित करीब 70 फीसदी गांवों में सर्दी के मौसम में ठीकरी पहरे लगाए जा रहे हैं। गोकलगढ़ सहित 30 फीसदी गांवों में ठीकरी पहरे शुरू नहीं हो पाए।
ठीकरी पहरा की बात नहीं मानते ग्रामीण
गांव के सरपंच प्रतिनिधि राजबीर ने बताया कि सर्दी का मौसम शुरू होने के बाद पुलिस ने गांवों में ठीकरी पहरा लगाने का प्रस्ताव दिया था। पंचायत इस बारे में कई बार ग्रामीणों से बातचीत कर चुकी है, परंतु ग्रामीण पंचायत की बात नहीं मान रहे। जिससे सदर पुलिस को अवगत करवा दिया था। अर्ध शहरी क्षेत्र होने के कारण पुलिस को रात के समय गांव में गश्त बढ़ानी चाहिए।
सरपंच से कई बार कर चुके हैं अनुरोध
सदर थाना एसएचओ राजेंद्र ने बताया कि सर्दी के मौसम में चोरी की वारदात बढ़ जाती हैं। सर्दी का मौसम शुरू होते ही पुलिस ने सभी गांवों में पंचायतों से ठीकरा पहरा लगवाने का अनुरोध किया था। थाने के 70 फीसदी गांवों में ठीकरी पहरे लग रहे हैं। जहां चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगा है। गोकलगढ़ सहित कई गांव बार बार कहने के बाद भी ठीकरी पहरा नहीं लगा रहे। गांव की दो दुकानों में रात को चोरी हुई है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने केस दर्ज जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी देखे जा रहे हैं, ताकि चोरों की पहचान की जा सके
Source link
रेवाड़ी में तीन दुकानों के तोड़े ताले, लाखों की चोरी: सुनार और परचून की दुकान में सेंधमारी, पुलिस बोली, ठीकरा पहरा नहीं लगा रहे ग्रामीण – Rewari News
- Share



