LJP प्रत्याशी की पत्नी पति से अधिक संपति की मालकिन:  सहरसा में सिमरी बख्तियारपुर विधानसभा सीट से दाखिल हलफनामे में दी जानकारी – Saharsa News

LJP प्रत्याशी की पत्नी पति से अधिक संपति की मालकिन: सहरसा में सिमरी बख्तियारपुर विधानसभा सीट से दाखिल हलफनामे में दी जानकारी – Saharsa News



सहरसा के सिमरी बख्तियारपुर सीट से लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के उम्मीदवार संजय कुमार सिंह ने नामांकन के साथ दाखिल हलफनामे में अपनी और अपनी पत्नी की कुल 32 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति का ब्योरा दिया है। जिले धकजरी भरौली गांव के निवासी संजय कुमार

.

शपथ पत्र के अनुसार, संजय सिंह के पास 2 करोड़ 90 लाख 49 हजार 773 रुपए की चल संपत्ति है। उनकी पत्नी शबनम कुमारी के पास 6 करोड़ 53 लाख 19 हजार 618 रुपए की चल संपत्ति दर्ज है। इस प्रकार, दोनों की संयुक्त चल संपत्ति लगभग 9 करोड़ 43 लाख रुपए है।

5 करोड़ 6 लाख रुपए मूल्य की संपत्ति

अचल संपत्ति की बात करें तो संजय सिंह के पास 5 करोड़ 6 लाख रुपए मूल्य की संपत्ति है। वहीं, उनकी पत्नी के पास 29 करोड़ 11 लाख 22 हजार 798 रुपये की अचल संपत्ति दर्ज है। पति-पत्नी की कुल संपत्ति लगभग 32 करोड़ रुपये आंकी गई है।

संजय सिंह पर 4 करोड़ 15 लाख 73 हजार 122 रुपए का कर्ज है, जबकि उनकी पत्नी पर 11 करोड़ 92 लाख 2 हजार 297 रुपए का लोन दर्ज है।

1994 में BNMU से LLB किया

संजय कुमार सिंह की शैक्षणिक योग्यता में साल 1982 में जिला स्कूल सहरसा से मैट्रिक, 1984 में इंटर, 1989 में बीएससी, 1991 में एमएससी (एल.एन. मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा) और 1994 में एलएलबी (बीएनएमयू मधेपुरा) की डिग्री शामिल है।

2017 मॉडल की मारुति स्विफ्ट डिजायर कार

वे और उनकी पत्नी दोनों व्यवसाय से जुड़े हैं। उनके पास 2017 मॉडल की मारुति स्विफ्ट डिजायर कार है। संजय सिंह के पास 250 ग्राम (25 लाख रुपये मूल्य) के आभूषण हैं, जबकि उनकी पत्नी के पास 650 ग्राम (65 लाख रुपए मूल्य) के आभूषण हैं।

संजय सिंह ने वित्तीय वर्ष 2024-25 में 35 लाख 69 हजार 830 रुपए की आय घोषित की है। उनकी पत्नी ने वित्तीय वर्ष 2021-22 में 1 करोड़ 33 लाख 2 हजार 910 रुपये की आय बताई है।



Source link

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

Related Post

आज का मौषम
Live Cricket
आज का राशिफल
लाइव शेयर मार्केट