रायपुर के गंज इलाके में शराब-जुआ खिलाने का सिंडिकेट चलाने वाले आरोपी दीपक मुदलियार को गिरफ्तार करके पुलिस ने कोर्ट के निर्देश पर जेल दाखिल करवा दिया है। रायपुर क्राइम ब्रांच और गंज थाना पुलिस की एक संयुक्त घेराबंदी के दौरान उसे तब गिरफ्तार किया गया, जब वह गिरफ्तारी से बचने के लिए कोर्ट में सरेंडर करने की फिराक में था। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि दीपक मुदलियार कानूनी कार्रवाई से बचने के लिए गुपचुप तरीके से कोर्ट में आत्मसमर्पण करने की योजना बना रहा है। एसीपी कोतवाली के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्काल रणनीति बदली और कोर्ट परिसर के आसपास सादे कपड़ों में जाल बिछाया। जैसे ही वह पहुंचा, पुलिस ने उसे घेराबंदी कर धर दबोचा। इस त्वरित कार्रवाई ने अपराधी के कोर्ट के जरिए बचने के रास्ते बंद कर दिए। स्थानीय नेताओं का संरक्षण था मुदलियार को दीपक मुदलियार केवल एक छोटा अपराधी नहीं, बल्कि गंज इलाके में अवैध शराब तस्करी और जुआ के एक बड़े सिंडिकेट का संचालक था। उसका नेटवर्क इतना प्रभावी था कि पुलिस की छिटपुट कार्रवाइयों के बावजूद उसका अवैध कारोबार निर्बाध रूप से चलता रहता था। इलाके में अपनी पकड़ बनाए रखने के लिए वह डराने-धमकाने और आपराधिक गतिविधियों का सहारा लेता था। उसके खिलाफ अवैध शराब की बिक्री और जुआ अधिनियम के तहत कई गंभीर मामले दर्ज हैं। जानकारों के अनुसार मुदलियार को स्थानीय नेताओं का संरक्षण था, इस वजह से वो बेखौफ होकर अपने सिंडिकेट की मदद से अवैध कारोबार को अंजाम देता था। गंज मंडी के कारोबारी की शिकायत के बाद हुआ एक्शन गंज मंडी इलाके में अवैध रुप से शराब बिकवा रहे दीपक मुदलियार के लोगों का गंज मंडी इलाके के दुकान मालिक समीर खान से विवाद हुआ था। समीर खान ने मामले की शिकायत गंज पुलिस से की थी। गंज पुलिस ने दुकान मालिक से मारपीट करने वाले लोगों पर कार्रवाई की, लेकिन मुदलियार पुलिस को चकमा देकर गायब हुआ था। पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ठ ना होकर दुकान मालिक ने पुलिस अधिकारियों को मामले में लिखित शिकायत दी थी। शिकायत पर वरिष्ठ अधिकारियों ने अधीनस्थों को निर्देश दिया, तो पुलिस ने मुदलियार के ठिकानों पर दोबारा दबिश देकर बडी मात्रा में शराब पकड़ी थी। इस मामले में भी दीपक के साथ पकडाए, लेकिन वो फरार हो गया। इसी कार्रवाई के बाद लगातार पुलिस की उसकी तलाश कर रहे थे, और आरोपी सोमवार को पुलिस के हत्थे चढ़ गया।
Source link