हाई कोर्ट में शनिवार को भी सुनवाई की तैयारी की भनक लगते ही इसका विरोध शुरू हो गया है। मप्र स्टेट बार काउंसिल के सदस्यों ने इसका विरोध करते हुए मप्र के चीफ जस्टिस को चिट्ठी लिखी है। इसके अलावा हाई कोर्ट बार एसोसिएशन, ग्वालियर ने भी चीफ जस्टिस को पत्र
.
वकीलों ने स्पष्ट रूप से इस प्रयोग का विरोध करते हुए कहा कि शनिवार को हाई कोर्ट में पैरवी के लिए 95 फीसदी से ज्यादा वकील तैयार नहीं है। ऐसे में 2026 से इसे लागू ना किया जाए क्योंकि इससे वकीलों पर काम का अनावश्यक बोझ पड़ेगा और काम की गुणवत्ता प्रभावित होगी।
ग्वालियर में 84,773 केस लंबित हैं
- मप्र हाई कोर्ट में सोमवार से शुक्रवार ही सुनवाई होती है। चुनिंदा शनिवार को हाई कोर्ट की रजिस्ट्री खुलती है।
- जिला न्यायालय में हर माह के पहले और तीसरे शनिवार को अवकाश होता है। शेष सभी शनिवार को कामकाज होता है।
- मप्र हाई कोर्ट की ग्वालियर बेंच में 84773 केस लंबित हैं। इनमें 48515 सिविल केस और 36258 क्रिमिनल केस हैं।



