कोरियन कंपनी उज्जैन में बनाएगी यूरीन-किट, कैंसर की जांच होगी:  स्वदेशी किट… 209 करोड़ से बनेगी मेडिकल डिवाइस पार्क में यूनिट – Ujjain News

कोरियन कंपनी उज्जैन में बनाएगी यूरीन-किट, कैंसर की जांच होगी: स्वदेशी किट… 209 करोड़ से बनेगी मेडिकल डिवाइस पार्क में यूनिट – Ujjain News




उज्जैन अब धार्मिक पहचान से आगे बढ़कर औद्योगिक और स्वास्थ्य सेवाओं का नया केंद्र बन रहा है। शहर के मेडिकल डिवाइस पार्क में दक्षिण कोरिया की कंपनी ई-फाइबर ग्रुप अपनी यूनिट लगाएगी। इस प्रोजेक्ट में 209 करोड़ रुपए का निवेश किया जा रहा है। कंपनी यूनिट के लिए सर्वे कर रही है। निर्माण कार्य इसी साल शुरू होने की संभावना है। अगले साल से उत्पादन शुरू हो सकता है। यह प्रदेश की पहली यूनिट होगी, जहां कैंसर की शुरुआती पहचान के लिए यूरीन आधारित डायग्नोस्टिक किट्स तैयार की जाएंगी। अब तक कैंसर की जांच के लिए महंगी बायोप्सी और जटिल टेस्ट की जरूरत होती थी। नई तकनीक से जांच आसान, तेज और सस्ती होगी। किट्स में नैनो फाइबर और बायो-पॉलीमर का उपयोग होगा। इससे कैंसर की शुरुआती स्टेज में पहचान और रोकथाम संभव होगी। कंपनी हर महीने 50 लाख डायग्नोस्टिक किट्स और 1 करोड़ संबंधित उत्पाद तैयार करने का लक्ष्य लेकर चल रही है। यहां से किट्स बनाकर प्रदेश और देश में भेजेंगे इस पहल से सामान्य जनता को लाभ मिलेगा। मरीज कम खर्च में सुरक्षित और सरल तरीके से कैंसर की जांच करवा सकेंगे। साथ ही इस यूनिट से तैयार होने वाली किट्स प्रदेश और देश के अन्य हिस्सों में निर्यात भी की जाएगी, जिससे उज्जैन की औद्योगिक और स्वास्थ्य सेवाओं में नई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पहचान बनेगी। साथ ही यूनिट स्थापित होने से रोजगार बढ़ेगा और देश-विदेश के विशेषज्ञ काम के लिए शहर की और रूख कर सकेंगे। एमपीआईडीसी के कार्यकारी निदेशक राजेश राठौड़ ने बताया कि ई-फाइबर ग्रुप का यह निवेश न केवल प्रदेश में आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच बढ़ाएगा, बल्कि उज्जैन को औद्योगिक और स्वास्थ्य हब के रूप में स्थापित करने में मदद करेगा। विक्रम उद्योगपुरी में कैंसर के उपचार के लिए भी बन रहे रेडियो आइसोटोप: कैंसर के ही उपचार के लिए विक्रम उद्योगपुरी क्षेत्र में सेंट्रल इंडिया का पहला मेडिकल साइक्लोट्रॉन प्लांट शुरू किया है। प्लांट कैंसर, हृदय और दिमाग की बीमारियों की जांच में काम आने वाले रेडियो आइसोटोप तैयार करेगा। आइसोटोप एक विशेष प्रकार का रेडियो तत्व है, जिसे बहुत कम मात्रा में मरीज को इंजेक्शन के रूप में देते हैं। यह इंजेक्शन दर्द रहित होकर कुछ ही मिनट में शरीर में पहुंचता है। इससे पहचान होने के बाद इलाज करते हैं। मेडिकल डिवाइस पार्क नीडल्स से हॉस्पिटल बेड तक के प्लांट लग रहे : मेडिकल डिवाइस पार्क में इसके साथ ही ब्लड बैग, ब्लड मॉनीटर बैग, इंजेक्शन नीडल्स, वैक्यूम सेक्शन पंप, वेंटिलेटर, डिजीटल थर्मामीटर, ऑक्सीजन प्लांट, घुटनों और कूल्हों के प्रत्यारोपण के डिवाइस, कैथेडर, दांतों के इंप्लांट्स, कई तरह के कैमिकल, मेडिकल टैप, हड्डियों के प्लास्टर व अन्य आर्थो इंप्लांट्स, हार्ट के स्टेंट, ईसीजी मशीन, सर्जरी पैच, डायग्नोस्टिक उपकरण, हॉस्पिटल बेड, आदि उपकरण बनाने के प्लांट भी लग रहे हैं।



Source link

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

Related Post

आज का मौषम
Live Cricket
आज का राशिफल
लाइव शेयर मार्केट