करूर भगदड़- विजय जानबूझकर रैली में देरी से पहुंचे:  FIR में एक्टर के खिलाफ आरोप; रोड शो की अनुमति भी नहीं ली गई

करूर भगदड़- विजय जानबूझकर रैली में देरी से पहुंचे: FIR में एक्टर के खिलाफ आरोप; रोड शो की अनुमति भी नहीं ली गई


नई दिल्ली58 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

तमिल एक्टर विजय की पॉलिटिकल पार्टी TVK की चुनावी रैली में 27 सितंबर का शाम भगदड़ मची थी।

तमिलनाडु के करूर में दो दिन पहले मची भगदड़ में मरने वालों का आंकड़ा सोमवार को बढ़कर 41 हो गया। घटना की FIR में पुलिस ने रैली के आयोजक और TVK पार्टी के प्रमुख अभिनेता विजय थलापथि पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस के मुताबिक विजय जानबूझकर रैली में देरी से पहुंचे, ताकि ज्यादा भीड़ इकट्ठा हो।

भास्कर को मिली FIR की कॉपी में लिखा है कि समय पर कार्यक्रम करने के बजाय राजनीतिक बयानबाजी के दौरान भारी भीड़ दिखाने के लिए विजय की करूर में एंट्री चार घंटे देरी से कराई गई। उनके समर्थक दोपहर एक बजे से ही सड़क पर धूप में खड़े थे। इसके अलावा, उन्होंने बिना अनुमति के रोड शो किया। इसी से हालात बिगड़े और लोगों की जान गई।

तमिल एक्टर विजय की पॉलिटिकल पार्टी TVK की चुनावी रैली में 27 सितंबर का शाम भगदड़ मची थी। 41 मृतकों में 18 महिलाएं, 13 पुरुष और 10 बच्चे शामिल हैं। 95 लोग घायल हैं, जिनमें से 51 ICU में भर्ती हैं।

4:45 बजे करूर के अंदर थे विजय, 7 बजे रैली में पहुंचे

FIR में कहा गया है कि विजय शाम करीब 4:45 बजे करूर में थे। लेकिन, उनका काफिला शाम 7 बजे रैली स्थल पर पहुंचा, तब तक भीड़ बेकाबू हो चुकी थी। पुलिस ने रैली के आयोजक और विजय के करीबियों को स्थिति बिगड़ने की चेतावनी दी थी, लेकिन उन्होंने नजरंदाज किया।

हालांकि, मामले में पुलिस का भी पक्षपात पूर्ण रवैया नजर आ रहा है। पुलिस ने FIR में विजय पर आरोप लगाए हैं, लेकिन उनके खिलाफ कोई केस दर्ज नहीं किया है। जबकि उनके तीन करीबियों पर केस किया है। वहीं, चेन्नई पुलिस ने करूर भगदड़ मामले पर सोशल मीडिया में अफवाह फैलाने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

राज्य सरकार की कमेटी ने जांच शुरू की

रिटायर्ड हाईकोर्ट जस्टिस अरूणा जगदीशन ने करूर भगदड़ की जांच शुरू कर दी है।

रिटायर्ड हाईकोर्ट जस्टिस अरूणा जगदीशन ने करूर भगदड़ की जांच शुरू कर दी है।

करूर भगदड़ की जांच रिटायर्ड हाईकोर्ट जस्टिस अरूणा जगदीशन की अध्यक्षता वाली कमेटी को सौंपी गई है। सोमवार को रिटा. जस्टिस करूर सिविल अस्पताल पहुंचीं। घायलों की हाल जाना। वहीं, CM स्टालिन ने आज कहा कि कमेटी की जांच रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। साथ ही राजनीतिक दलों और अन्य संगठनों के आयोजित पब्लिक इवेंट्स (रैली-सभा) के लिए नए नियम बनाए जाएंगे।

केंद्रीय मंत्रियों का करूर दौरा, पीड़ित परिवारों से मिले

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण करूर में भगदड़ स्थल का दौरा किया।

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण करूर में भगदड़ स्थल का दौरा किया।

सीतारमण ने करूर भगदड़ के पीड़ितों के परिवारों से मुलाकात की।

सीतारमण ने करूर भगदड़ के पीड़ितों के परिवारों से मुलाकात की।

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री एल. मुरुगन ने आज करूर के वेलुसामीपुरम का दौरा किया। यहीं पर भगदड़ मची थी। इसके बाद अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना।

दोनों पुथुर गांव पहुंचे। यहां के पांच लोगों की भगदड़ में हुई। इधर, रविवार रात एक्टर विजय के नीलांकरई स्थित घर को बम से उड़ाने की धमकी मिली। चेन्नई पुलिस को कॉल पर बताया गया कि घर में बम रखा है।

28 सितंबर: एक्टर विजय के घर को बम से उड़ाने की धमकी रविवार रात एक्टर विजय के नीलांकरई स्थित घर को बम से उड़ाने की धमकी मिली। चेन्नई पुलिस को कॉल कर बताया गया कि घर में बम रखा है। पुलिस ने तुरंत एक्टर के घर की सुरक्षा बढ़ाई और बम स्क्वॉड ने तलाशी ली। हालांकि, अब तक विस्फोटक मिलने की खबर नहीं है।

तस्वीर 28 सितंबर की रात की है। विजय के घर की बम स्क्वॉड ने तलाशी ली थी।

तस्वीर 28 सितंबर की रात की है। विजय के घर की बम स्क्वॉड ने तलाशी ली थी।

TVK के वकील बोले- ये DMK की साजिश

TVK के वकील अरिवझगन ने कहा कि स्थानीय लोगों से मिली जानकारी और CCTV फुटेज हैं। इनसे साफ है कि पूरी घटना DMK के कुछ नेताओं की साजिश थी। हमने हाईकोर्ट में स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) या CBI से जांच की मांग की है।

विजय की रैली में जुटी भीड़ और भगदड़ की तस्वीरें…

एक्टर विजय की शनिवार को 2 रैलियां हुईं। तस्वीर नमक्कल की रैली की है।

एक्टर विजय की शनिवार को 2 रैलियां हुईं। तस्वीर नमक्कल की रैली की है।

दूसरी रैली करूर में हुई, जहां विजय के फैन्स सुबह से सड़कों पर इंतजार कर रहे थे।

दूसरी रैली करूर में हुई, जहां विजय के फैन्स सुबह से सड़कों पर इंतजार कर रहे थे।

विजय करीब 6 घंटे की देरी से वेन्यू पर पहुंचे, जहां 2 किमी के इलाके में 20 हजार लोग थे।

विजय करीब 6 घंटे की देरी से वेन्यू पर पहुंचे, जहां 2 किमी के इलाके में 20 हजार लोग थे।

एक्टर विजय की एक झलक पाने के लिए लोग वहां रखे जनरेटर पर भी चढ़ गए।

एक्टर विजय की एक झलक पाने के लिए लोग वहां रखे जनरेटर पर भी चढ़ गए।

रविवार सुबह हादसे वाली जगह की तस्वीर, यहां जूते-चप्पल, पार्टी के झंडे लोगों का सामान पड़ा है।

रविवार सुबह हादसे वाली जगह की तस्वीर, यहां जूते-चप्पल, पार्टी के झंडे लोगों का सामान पड़ा है।

सड़क किनारे पड़े जूते-चप्पलों से अंदाजा लगाया जा सकता है कि रैली के दौरान भीड़ कितनी थी।

सड़क किनारे पड़े जूते-चप्पलों से अंदाजा लगाया जा सकता है कि रैली के दौरान भीड़ कितनी थी।

तमिलनाडु का छोटा-सा कस्बा करूर, जहां हादसा हुआ

6 कारण, जिनकी वजह से 41 लोगों की जान गई

  1. एक्टर विजय तय वक्त से करीब 6 घंटे की देरी से करूर पहुंचे, जिससे उन्हें देखने के लिए बहुत भारी भीड़ जमा हो गई।
  2. शाम 7.45 बजे के करीब कुछ लोग विजय की बस की तरफ बढ़ने लगे, जिससे भगदड़ के हालात बन गए।
  3. धक्का-मुक्की में कई लोग बेहोश हो गए। कई लोगों को गर्मी और भीड़ की वजह से सांस लेने में दिक्कत होने लगी।
  4. भगदड़ में कई बच्चे परिवार से बिछड़ गए, कई भीड़ में दब गए, लोग उन्हें कुचलते चले गए।
  5. विजय के मंच के पास बढ़ती भीड़ को संभालने के लिए न पुलिस मौजूद थी, न वॉलंटियर्स। नतीजतन भीड़ बेकाबू हो गई।
  6. प्रशासन को 30 हजार लोगों के आने का अनुमान था, लेकिन 50 हजार से ज्यादा लोग पहुंचे। इतनी भीड़ संभालने के इंतजाम नहीं थे।

तमिलनाडु सरकार ने जांच कमीशन बनाया

  1. मुख्यमंत्री स्टालिन ने इस हादसे की जांच के लिए जस्टिस अरुणा जगदीसन की अध्यक्षता में एक आयोग का गठन किया।
  2. स्टालिन ने मृतकों के परिवारों को 10‑10 लाख रुपए का मुआवजा देने की घोषणा की। वहीं, घायलों को 1 लाख रुपए दिए जाएंगे।
  3. CM स्टालिन देर रात को ही करूर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। साथ ही उन्होंने हादसे में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी।
CM स्टालिन शनिवार देर रात चेन्नई से करूर पहुंचे। उन्होंने हॉस्पिटल जाकर मृतकों को श्रद्धांजलि दी और परिजन से मुलाकात की है।

CM स्टालिन शनिवार देर रात चेन्नई से करूर पहुंचे। उन्होंने हॉस्पिटल जाकर मृतकों को श्रद्धांजलि दी और परिजन से मुलाकात की है।

एक्टर विजय और उनकी पार्टी के बारे में जानिए

2 फरवरी को पार्टी लॉन्च की थी

एक्टर विजय ने 2 फरवरी, 2024 को अपनी पार्टी TVK लॉन्च की और 2026 में होने वाले विधानसभा चुनाव में उतरने की घोषणा की। उन्होंने 22 अगस्त, 2024 को पार्टी का फ्लैग और सिम्बल लॉन्च किया था। चुनाव आयोग ने 8 सितंबर, 2024 को उनकी पार्टी को राजनीतिक पार्टी के रूप में आधिकारिक मान्यता दी थी।

विजय पहले ही ऐलान कर चुके हैं कि राजनीति में आने के बाद वे फूल टाइम सिर्फ लोगों की सेवा करेंगे। 30 अप्रैल 2025 को रिलीज होने वाली ‘थलपति 69’ उनकी आखिरी फिल्म होगी। वे अगले साल चुनाव के चलते राज्य भर में रैलियां कर रहे हैं।

…………………………….

तमिलनाडु भगदड़ से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें…

तमिलनाडु में 41 जानें लेने वाली भगदड़ की 15 PHOTOS: विजय की रैली में गर्मी-उमस से बेहोश लोग भीड़ में दबे

तमिलनाडु के करूर में शनिवार शाम अभिनेता से नेता बने विजय की पार्टी TVK की रैली में भारी भीड़ उमड़ने से हादसा हो गया। गर्मी और उमस से बच्चे-महिलाएं बेहोश होने लगे, इस बीच विजय ने लोगों से 9 साल की लापता बच्ची को ढूंढने की अपील की। इससे भगदड़ मच गई और 41 लोगों की मौत हो गई। 15 PHOTOS में तमिलनाडु हादसा देखिए…

खबरें और भी हैं…



Source link

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

Related Post

आज का मौषम
Live Cricket
आज का राशिफल
लाइव शेयर मार्केट