करनाल-असंध रोड पर चिड़ाव मोड़ के पास शुक्रवार देर रात धान की बोरियों से लदा एक ट्राला अचानक आग की चपेट में आ गया। आग इतनी तेजी से भड़की कि कुछ ही मिनटों में ट्राले का कैबिन पूरा जल उठा। हादसे के समय चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत ट्राले से कूदकर अपन
.
हादसे के बाद मौके पर एकत्रित राहगीर।
कैबिन की पिन टूटी, हिस्सा मुड़ते ही उठी चिंगारी
जानकारी के अनुसार ट्राला करनाल की ओर आ रहा था। ट्राले के पीछे बड़ी मात्रा में धान की बोरियां लदी हुई थीं। तभी अचानक ट्राले के कैबिन की पिन टूट गई, जिससे कैबिन का हिस्सा घूमकर धान वाली तरफ लग गया और वहीं से चिंगारी उठते ही आग फैल गई। देखते ही देखते आग की लपटें बढ़ती गईं, जिससे आसपास अफरा-तफरी मच गई।

सड़क के बीच पलटा आग लगा ट्राला।
ड्राइवर सुरक्षित, बड़ा हादसा टला
आग लगते ही ड्राइवर ने बिना देरी किए ट्राले से छलांग लगा दी और सुरक्षित स्थान पर पहुंच गया। पुलिस के अनुसार यदि ड्राइवर थोड़ा भी देर करता तो बड़ा हादसा हो सकता था।

आग पर काबू पाते दमकल विभाग के कर्मचारी।
कई घंटों की मशक्कत के बाद बुझी आग
सूचना मिलते ही पुलिस व फायर ब्रिगेड की गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंची। टीम ने काफी कठिनाई के बाद आग पर काबू पाया, क्योंकि ट्राले में धान भरा होने के कारण आग तेजी से फैल रही थी। आग पर काबू मिलने के बाद सड़क पर जमा भीड़ को हटाया गया और यातायात भी सामान्य कराया गया।

मौके पर पहुंचकर मामले की जांच करती पुलिस।
पुलिस कर रही कारणों की जांच
पुलिस का कहना है कि फिलहाल आग लगने के सही कारणों की जांच की जा रही है। ट्राले में कितना नुकसान हुआ है, इसका आकलन भी किया जाएगा। हालांकि ड्राइवर की जान बच जाना राहत की बात रही।