करनाल NH44 किनारे IGL की गैस पाइप लाइन फटी:  इलाके में मचा हड़कंप,जेसीबी से खुदाई के दौरान हुआ हादसा – Karnal News

करनाल NH44 किनारे IGL की गैस पाइप लाइन फटी: इलाके में मचा हड़कंप,जेसीबी से खुदाई के दौरान हुआ हादसा – Karnal News


जेसीबी का कराण आईजीएल की गैस पाइप लाइन से निकलती गैस।

करनाल नेशनल हाइवे से सटे ग्रीन बेल्ट क्षेत्र में दबाई गई गैस पाइप लाइन के फटने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। खुदाई के दौरान अचानक गैस का रिसाव शुरू हुआ, जिससे आसपास मौजूद लोगों में डर फैल गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के माध्यम से संबंधित कंपनी

.

जेसीबी की खुदाई से हुआ गैस रिसाव मौके पर मौजूद टीम के सदस्यों ने बताया कि नेशनल हाइवे के साथ लगी ग्रीन बेल्ट में आईजीएल की गैस पाइप लाइन पहले से दबाई हुई है। इसी क्षेत्र में बिना कंपनी को जानकारी दिए जेसीबी से खुदाई का काम किया जा रहा था। खुदाई के दौरान जेसीबी का पंजा सीधे पाइप लाइन पर लग गया, जिससे पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई और गैस का रिसाव शुरू हो गया।

सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस।

सूचना मिलते ही कंपनी की टीम सक्रिय गैस लीक होते ही आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस के माध्यम से आईजीएल कंपनी तक खबर पहुंची, जिसके बाद कंपनी की तकनीकी टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई। टीम ने सबसे पहले सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की और गैस को नियंत्रित करने के लिए हाइड्रोलिक प्रेशर के जरिए सप्लाई रोकी गई। इसके बाद क्षतिग्रस्त पाइप के हिस्से को बदलने का काम शुरू किया गया।

फायर ब्रिगेड और पुलिस रही तैनात ऐहतियात के तौर पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी को भी मौके पर बुलाया गया। किसी भी तरह की अनहोनी से बचने के लिए पूरे क्षेत्र को सुरक्षित रखा गया। पुलिस बल भी मौके पर मौजूद रहा और लोगों को घटनास्थल से दूर रहने की अपील की गई।

सूचना के बाद मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम।

सूचना के बाद मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम।

कंपनी के कर्मचारियों ने बताया कि यह गैस अत्यंत खतरनाक होती है और थोड़ी सी लापरवाही बड़े हादसे का कारण बन सकती है। इसलिए जहां-जहां आईजीएल की पाइप लाइन दबी हुई है, वहां बिना जानकारी के खुदाई करना गंभीर जोखिम पैदा करता है।

कंपनी से संपर्क करने की अपील टीम ने स्पष्ट किया कि यदि कोई व्यक्ति या एजेंसी खुदाई का काम करना चाहती है तो उसे पहले आईजीएल कंपनी से संपर्क करना चाहिए। इससे यह जानकारी मिल सके कि कहां-कहां गैस पाइप लाइन मौजूद है और हादसों से बचा जा सके।

आईजीएल की गैस पाइप लाइन से निकलती गैस।

आईजीएल की गैस पाइप लाइन से निकलती गैस।

जांच में जुटी पुलिस मौके पर पहुंचे ईआरवी इंचार्ज राजेश ने बताया कि गैस पाइप लाइन फटने की सूचना मिली थी, जिसके बाद फायर ब्रिगेड को बुलाया गया और कंपनी के अधिकारियों को सूचित किया गया। कंपनी की टीम ने मौके पर पहुंचकर मरम्मत कार्य शुरू कर दिया है। जेसीबी से खुदाई के कारण पाइप लाइन फटी है। पूरे मामले की जांच की जा रही है और यदि किसी तरह की शिकायत सामने आती है तो उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।



Source link

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

Related Post

आज का मौषम
Live Cricket
आज का राशिफल
लाइव शेयर मार्केट